फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YEAR ENDER: रातों-रात स्टार बने ये आम लोग, एक तो 6 सेकेंड के वीडियो से दुनिया भर में छाई

Wed, 25 Dec 2019 09:12 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 ranu mondal to reena dwivedi these people made viral sensation on social media
viral - फोटो : social media
कुछ लोग नाम और पैसा कमाने के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं । वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक वीडियो वायरल होने भर से रातों-रातों मशहूर हो जाते हैं। इस पूरे साल में आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके वीडियो वायरल होने के बाद वो सेलेब्रिटी बन गए । अब उनके ढेरों फैंस हैं और वो अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं । आइए साल के अंत में एक नजर डालते हैं इन सोशल मीडिया सेनसेशन बनने वाले लोगों पर....
Year Ender 2019 ranu mondal to reena dwivedi these people made viral sensation on social media
ranu mondal - फोटो : social media
रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर जैसा गाना गाने वाली रानू मंडल देखते ही देखते पॉपुलर हो गईं । स्टेशन से उनका एक वीडियो सामने आया, जो वायरल हो गया । इसमें वो 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए नजर आ रही थीं । फैंस ने उनका ये वीडियो बहुत पसंद किया। इसके बाद उनके कई और वीडियो भी सामने आए। रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे । उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया । यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया ।
 
Year Ender 2019 ranu mondal to reena dwivedi these people made viral sensation on social media
पैराग्लाइडिंग वायरल वीडियो से स्टार बने विपिन साहू - फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग करते एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था । विपिन साहू नाम के इस लड़के ने हाथ में सेल्फी स्टिक पकड़ी हुई थी और अपना वीडियो बना रहा था । वो ऊपर जाकर घबरा जाता है और बार-बार गाइड से एक ही बात बोलता है-‘भाई तू लैंड करा दे! चाहे तो 100-200 रुपये ज्यादा ले ले लेकिन लैंड करा दे ।’ ये वीडियो विपिन के भाई ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था जिसके बाद ये वायरल हो गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019 ranu mondal to reena dwivedi these people made viral sensation on social media
ahmed shah
इस साल एक बेहद क्यूट बच्चे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया। गोल-मटोल से इस बच्चे के वीडियो पल भर में वायरल हो जाते हैं और लाखों लोग इसे पसंद करते हैं। दरअसल, यह बच्चा पाकिस्तानी है और इसका नाम अहमद शाह है। भारत में यह बच्चा पाकिस्तानी तैमूर के नाम से भी फेमस हो गया है। तैमूर की उम्र 2 साल है वहीं अहमद 4 साल का है। इस उम्र में ही अहमद के 30-40 सेकेंड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। पाकिस्तान में तो अहमद शाह स्टार बन गया है। वहीं भारत में भी अहमद की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। 
विज्ञापन
Year Ender 2019 ranu mondal to reena dwivedi these people made viral sensation on social media
Deepika Ghose - फोटो : twitter
इन सबके अलावा एक 6 सेकेंड के वीडियो ने भी एक लड़की को रातोंरात स्टार बना दिया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष है। 5 मई 2019 को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले गए उस मैच में हर शख्स की निगाह एक लड़की पर आकर टिक गई थी। लाल रंग का टॉप और जीन्स पहनकर आई इस फैन ने कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ ऐसा खींचा कि मैच खत्म होने तक लड़की की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed