अपने अभिनय से हर फिल्म में दर्शकों के दिलों को जीतने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने मंगलवार को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मनाई। उन्होंने सुनीता कपूर से 19 मई 1984 को शादी की थी। शादी की 36वीं सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के लिए सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट लिखा। उनके इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी, लेकिन अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेहद मजेदार प्रतिक्रिया दी।
शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी के लिए लिखा प्यार भरा संदेश, बेटी सोनम बोलीं- 'बहुत नाटकीय..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो वह पत्नी सुनीता के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में अनिल कपूर, सुनीता के लिए प्यारभरा संदेश बोल रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने सुनीता कपूर के लिए बेहद खास संदेश भी लिखा। इसमें उन्होंने सुनीता के साथ अपनी प्रेम कहानी से जुड़ा किस्सा बताया है।
अनिल कपूर ने पोस्ट में लिखा, 'एक लंबी प्रेम कहानी की शुरुआत है... 17 मई की रात, मैंने एक अहम फिल्म साइन की, जो मेरे करियर का बहुत बड़ा फैसला था और 18 मई को मैंने इससे भी बड़ा कदम उठाया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया था और अपनी पत्नी बनने के लिए पूछा था। लोग एनिवर्सरी मनाते हैं, हम प्रपोजल भी मनाते हैं। और हम ख़ुद को यह भूलने नहीं देते कि उपकार मानने के लिए हमारे पास इतना कुछ है'।
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
अनिल कपूर के इस प्यार भरे पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं उनकी बेटी सोनम कपूर कमेंट में लिखा, 'बहुत नाटकीय पापा'। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का पोस्ट और सोनम कपूर का कमेंट वायरल हो रहा है। वहीं सोनम कपूर ने भी अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी की सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन दोनों की तस्वीर साझा कर बधाई दी।

तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'माता-पिता को सालगिरह की बधाई, मैं आपको बहुत प्यार और याद करती हूं। शादी के 36 साल और 11 साल डेटिंग के। आपकी प्रेम कहानी बेस्ट है, जिसमें प्यार, खुशियां और परिवार है। गुस्सा है, लेकिन सिर्फ फिल्मों में, असल जिंदगी में नहीं'। इसके साथ ही सोनम ने ब्रैकेट में लिखा, 'आपने तीन सबसे अधिक आत्मविश्वासी और दीवाने बच्चे भी प्रोड्यूस किए हैं। उम्मीद है आपको हम पर गर्व होगा'।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
पढ़ें: लॉकडाउन के बाद का सिनेमा: गेम चेंजर साबित हो सकती है तुरंत नतीजे बताने वाली ये कोरोना टेस्ट किट

कमेंट
कमेंट X