फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal 30 Days: एक शख्स है जो संदीप रेड्डी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहता, भाई ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Sat, 30 Dec 2023 05:57 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Dec 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Animal 30 Days Pranay Reddy Vanga claims a person doesnt want Sandeep Reddy to succeed hints at Murad Khetani
एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए शनिवार को एक महीना पूरा हो रहा है। इस फिल्म ने वयस्क दर्शकों के बीच खूब वाहवाही बटोरी है। फिल्म 1 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक ये करीब 542 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म ‘एनिमल’ अपनी कहानी के लिए तो चर्चा में रही ही, वहीं फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी अपने विचार बेबाकी से मीडिया में रखने को लेकर चर्चा में रहे। अब फिल्म के सह निर्माता और संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने भी अपना नया मोर्चा खोल लिया है।

Animal 30 Days Pranay Reddy Vanga claims a person doesnt want Sandeep Reddy to succeed hints at Murad Khetani
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘कबीर सिंह’ बनाने वाले निर्माता मुराद खेतानी के साथ शुरू हुई फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए महीना भर बीतने को है, लेकिन फिल्म अब भी चर्चाओं में बनी हुई है। अब चर्चा ये भी है कि संदीप रेड्डी वंगा को अपनी अगली हिंदी फिल्म के लिए दिक्कतें हो रही हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म ‘एनिमल’ बनाने के लिए उन्होंने मुराद खेतानी का हाथ छोड़कर टी सीरीज का दामन पूरी तरह थाम लिया है। फिल्म के सह निर्माता प्रणय रेड्डी वंगा कहते हैं, “कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि मेरे भाई संदीप किसी भी कीमत पर हिंदी सिनेमा में ऊंचाई हासिल करें। उन लोगों के साथ एक ऐसा इंसान है जो संदीप को नीचे खींचना चाहता है।”
Year Ender 2023: एक्शन फिल्मों के नाम रहा यह साल, 2023 में इन मूवीज ने की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई

Animal 30 Days Pranay Reddy Vanga claims a person doesnt want Sandeep Reddy to succeed hints at Murad Khetani
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रणय रेड्डी ने अपने इंटरव्यू में कहा, “मीडिया और समीक्षकों का एक ऐसा वर्ग है जो संदीप की बढ़ती लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हैं। वो किसी भी तरह उन्हे प्रोत्साहित नहीं करना चाहते। लेकिन मेरा भाई उन लोगों में से नहीं हैं जो दूसरों की बातें सुन के निराश हो जाए। वह हर उगते सूरज और हर फिल्म के साथ आगे बढ़ते और मजबूत होते जाएंगे।”
Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- मेरे पास कुछ स्क्रिप्ट हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal 30 Days Pranay Reddy Vanga claims a person doesnt want Sandeep Reddy to succeed hints at Murad Khetani
कबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी फिल्म ‘एनिमल’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ के साथ दर्शकों में अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ को संदीप ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ बनाया था। उनकी फिल्में दर्शकों के एक वर्ग को पसंद आती है तो वहीं दूसरा वर्ग इनसे काफी हैरान और परेशान नजर आता है। संदीप रेड्डी की फिल्मों में महिलाओं का जिस तरह का चित्रण होता है, उससे दर्शकों के एक बड़े वर्ग को परेशानी नजर आती है।
Hi Papa: ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार 'हाय पापा', जानें कब और कहां रिलीज होगी नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म

विज्ञापन
Animal 30 Days Pranay Reddy Vanga claims a person doesnt want Sandeep Reddy to succeed hints at Murad Khetani
संदीप रेड्डी वांगा-प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एनिमल’ के बाद संदीप रेड्डी अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए सुपरस्टार प्रभास के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। इसके बाद उनकी फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ भी बनेगा जिसमें रणबीर कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर इससे पहले फिल्म ‘शमशेरा’ में डबल रोल कर चुके हैं, लेकिन वह फिल्म रिलीज के दिन ही सुपरफ्लॉप घोषित हो गई थी।
Ananya Pandey: आदित्य के साथ अपने रिश्ते को लेकर अनन्या का खुलासा, बताया पार्टनर को लेकर हैं कितनी पजेसिव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed