फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: नंदमुरी बालकृष्ण के शो में धमाल मचाते नजर आएंगे रणबीर कपूर, तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

Tue, 14 Nov 2023 04:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Nov 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
Animal actor ranbir kapoor shares stage with nandamuri balakrishna to promote his film details inside
नंदमुरी बालकृष्ण, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नंदमुरी बालकृष्ण उर्फ बलैया इन दिनों अनस्टॉपेबल विद एनबीके को लेकर सुर्खियों में हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा पर स्ट्रीम हो रहा है। दक्षिण में इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच निर्माताओं ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर 'एनिमल' का प्रचार करने के लिए इस शो का हिस्सा बनेंगे।


Animal: रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ का इस दिन होगा ट्रेलर धमाका, उत्तर भारत के इस शहर में लॉन्च की शुरू हुई तैयारी

Animal actor ranbir kapoor shares stage with nandamuri balakrishna to promote his film details inside
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की एनिमल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यही वजह है कि अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार में जोर शोर से जुटे हुए हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी, ऐसे में फिल्म के मेकर्स देश के हर कोने में इसे पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Animal actor ranbir kapoor shares stage with nandamuri balakrishna to promote his film details inside
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में रणबीर कपूर ने संदीप रेड्डी वांगा और रश्मिका मंदाना के साथ अनस्टॉपेबल विद एनबीके के लिए की शूटिंग की। बलैया और रणबीर की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शो में दर्शकों को मनोरंजना का फुल डोज मिलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal actor ranbir kapoor shares stage with nandamuri balakrishna to promote his film details inside
एनिमल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

अहा वीडियो के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से विशेष एपिसोड की घोषणा की गई है। इसमें लिखा गया है, "याद दिला दें कि दिवाली की आतिशबाजी कल खत्म नहीं हुई है क्योंकि जब जानवर शेर से मिलेगा तो मनोरंजन विस्फोट होगा। जल्द ही आ रहा है।

विज्ञापन
Animal actor ranbir kapoor shares stage with nandamuri balakrishna to promote his film details inside
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पहले 'एनिमल' सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख खान की 'जवान' से टक्कर होने से बचाने के लिए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब यह एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। थिएटर में फिल्म की टक्कर सैम बहादुर से है। विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। दोनों ही फिल्मों के लिए अभिनेताओं के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Aadar Jain: अलेखा संग रिश्ते की घोषणा कर बुरे फंसे आदर जैन, नेटिजंस ने गर्लफ्रेंड को ट्रोल कर बताया अवसरवादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed