संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज से बस दो कदम दूर है। फिल्म का ट्रेलर जब से सामने आया है, तब से दर्शकों के बीच इस फिल्म का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर पर ताबड़तोड़ व्यूज आए हैं और फिल्म देखने के लिए बेकरार दर्शक अब पहले से अपनी सीट पक्की कराने में जुट गए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म इस साल की मेगा ब्लॉकबस्टर साबित होगी। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी इतिहास रचेगा।
Animal Advance Box Office: ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई करेगी एनिमल, शाहरुख-सलमान सबका रिकॉर्डे तोड़ेंगे रणबीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी 'एनिमल' एक दिसंबर को रिलीज होने जा रही है यानी सिनेमाघरों में सजने में फिल्म के पास अभी करीब ढाई दिन बाकी हैं। और...28 नवंबर तक फिल्म एडवांस बुकिंग में ही अच्छी-खासी कमाई कर चुकी है। आंकड़ों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिंदी में ही फिल्म एडवांस बुकिंग से 88 लाख रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। हिंदी में फिल्म के करीब 273425 टिकट अब तक बिक चुके हैं। वहीं, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में भी दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे आगे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीआर में फिल्म के करीब 2.38 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं।
शुरुआती आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक एडवांस बुकिंग में 'एनिमल' अब तक 9.75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और फिल्म के करीब 334173 टिकट बिके हैं। फिल्म की रिलीज के दिन तक यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। इसे देखते हुए फिल्मी पंडितों ने दावा करना शुरू कर दिया है ओपनिंग डे पर 'एनिमल' रिकॉर्ड तोड़ कमाएगी करेगी। कहा जा रहा है कि फिल्म 50 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग लेगी।
Drugs case: 10 जनवरी तक बढ़ाई गई समीर वानखेड़े की अंतरिम सुरक्षा, आर्यन खान से जुड़े केस में हाईकोर्ट का फैसला
अनुमान ये भी लगाए जा रहे हैं कि 'एनिमल' अपने शानदार प्रदर्शन के बूते कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म शीर्ष पांच फिल्मों में जगह बनाने को तैयार है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में फिलहाल शाहरुख खान की 'जवान' रानी की गद्दी पर काबिज है। इस फिल्म के करीब 5.57 लाख टिकट बिके थे। वहीं, 5.56 लाख टिकट बिक्री के साथ शाहरुख की 'पठान' दूसरे नंबर पर है। 4.04 लाख टिकट बिक्री के साथ ऋतिक रोशन की वॉर तीसरे पायदान पर और 3.46 लाख टिकट बिक्री के साथ आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' चौथे नंबर पर है। सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' पांचवें नंबर पर है, जिसके 3.4 लाख एडवांस टिकट बिके थे।
Sam Bahadur: शुरू हुई 'सैम बहादुर' की एडवांस बुकिंग, विक्की कौशल ने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर दी जानकारी
मजबूत कहानी और शानदार स्टारकास्ट के अलावा निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का नाम भी इस फिल्म को हिट कराने के लिए अपने आप में काफी है। बता दें कि 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों के जरिए संदीप के निर्देशन की पहले ही खूब तारीफ हो चुकी है। इस आधार पर भी यह दावा किया जा रहा है कि निर्देशक की यह फिल्म भी सिनेमा की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'द बुल' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

कमेंट
कमेंट X