सब्सक्राइब करें

Animal: 'एनिमल' देखने के लिए मेकर्स ने दिया शानदार ऑफर, अब मात्र इतने रुपये में उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 Jan 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Animal makers gave a great offer to watch Ranbir Kapoor Movie just at Rs 100 Read Details Here
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। बीते साल एक दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिली है। 


Upcoming Sequel: साल 2024 में सीक्वल और रीमेक की होगी धूम, बहुप्रतीक्षित फिल्मों से गुलजार होंगे सिनेमाघर

Animal makers gave a great offer to watch Ranbir Kapoor Movie just at Rs 100 Read Details Here
एनिमल में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

डंकी और सलार जैसी बड़ी फिल्मों के बाद भी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए बेहद खास ऑफर दिया है। अब तक जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है, उन्हें ध्यान में रखते हुए निर्माताओें ने फिल्म के टिकट की दर घटा दी है। इस बात एलान फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किया गया है।

Animal makers gave a great offer to watch Ranbir Kapoor Movie just at Rs 100 Read Details Here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

इस खास ऑफर के तहत अब महंगे दर पर मिलने वाला एनिमल का टिकट केवल 100 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है। एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए एक लिंक भी साझा किया गया है, जिससे दर्शक कम दाम में फिल्म के टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal makers gave a great offer to watch Ranbir Kapoor Movie just at Rs 100 Read Details Here
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में एनिमल की सफलता के बाद मुंबई में इसके मेकर्स ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इसमें फिल्मों के कलाकारों के अलावा इंडस्ट्री के कई दिग्गज हस्तियां भी नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए थे।

विज्ञापन
Animal makers gave a great offer to watch Ranbir Kapoor Movie just at Rs 100 Read Details Here
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। 39वें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 550.85 करोड़ रुपये हो गया है। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की जवान है, जिसने टिकट खिड़की पर 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Celebs: बिपाशा बसु से विद्या बालन तक, बेहतरीन अभिनय के बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सके ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed