फरहान अख्तर टैलेंट की खान माने जाते हैं। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने करियर में अभिनय, गायिकी, निर्देशन, स्क्रिप्ट राइटिंग सब किया और इनमें सफल भी हुए। फरहान इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर के बेटे हैं, बावजूद इसके इंडस्ट्री में फरहान की पहचान उनकी अपनी काबिलियत के बदौलत है। फरहान ने कई फिल्मों में अभिनय किया और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कलेक्शन किया। एक्टिंग के अलावा फरहान फिल्मों के निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं। उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड स्टार फरहान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Farhan Akhtar: बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं फरहान अख्तर, अभिनय और निर्देशन ही नहीं, गायकी में भी हैं धुरंधर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर ने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से छा गए। लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई। इसके बाद फरहान साल 2011 में 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन, अभय देओल और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थी। वहीं, साल 2013 में उन्होंने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' और 2021 में तूफान की। फरहान अमिताभ बच्चन स्टारर वजीर में भी नजर आए थे।
'भाग मिल्खा भाग' फरहान के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म में से एक रही। फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, फिल्म में फरहान के किरदार की भी लोगों ने खूब सराहा। चाहे उनके अभिनय की बात हो या फिर फिल्म में उनके फिजिकल लुक की। गौरतलब है कि भाग मिल्खा भाग देश के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह के रियल लाइफ पर आधारित थी। फरहान ने इस रोल के लिए खूब मेहनत की थी। एक एथलीट की तरह दिखने के लिए फरहान ने जिम में भी खूब पसीना बहाया था और शानदार बॉडी बनाई थी।
Indian Police Force: शिल्पा शेट्टी नहीं थीं 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' के लिए पहली पसंद, रोहित शेट्टी का खुलासा
फरहान ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों का भी निर्देशन किया। इस लिस्ट में 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य', 'डॉन' और 'डॉन 2' शामिल है। दर्शकों ने उनके द्वारा निर्देशित सभी फिल्मों को खूब पसंद किया। चाहे वो आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर 'दिल चाहता है' या फिर शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'डॉन' और 'डॉन 2'। इन फिल्मों के निर्देशन के लिए फरहान ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा फरहान ने कई फिल्मों में गाने में भी गाए हैं। फिल्म वजीर में उनका गाया गाना 'अतरंगी यारी' काफी चर्चा में रहा था।
Aarya 3: आखिरी बार पंजे जरूर निकलेंगे...'आर्या 3 अंतिम वार' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता की सीरीज
फिलहाल फरहान अपनी फिल्म 'डॉन 3' से फिर से निर्देशन के क्षेत्र में लौट रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने 'डॉन 3' का एलान किया था। इस दौरान इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था। फिल्म में रनवीर सिंह नजर आने वाले हैं। हालांकि, 'डॉन 3' में शाहरुख खान का न होना उनके फैंस को जरूर निराश करने वाला है।
Yash: केजीएफ स्टार यश के जन्मदिन पर बड़ा हादसा, एक्टर का कट-आउट लगाते वक्त तीन फैंस की करंट लगने से हुई मौत