फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: ओटीटी पर एनिमल देख निराश हुए फैंस, एक्सटेंडेड कट दिखाने का वादा कर मुकरे मेकर्स! रनटाइम पर भी उठा सवाल

Sat, 27 Jan 2024 12:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Animal on OTT Fans disappointed with no kiss between Ranbir Kapoor and Bobby Deol also on Film Runtime
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' एक्सटेंडेड कट के साथ नेटफ्लिक्स पर डिजिटल रिलीज करने की खबर आई थी। 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस पर ओटीटी पर जारी हुई इस फिल्म ने कुछ अतिरिक्त मिनटों के साथ लोगों के रोमांच में और अधिक इजाफा करने का वादा किया था। हालांकि, अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर अपने फैंस को निराश कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे।

Animal on OTT Fans disappointed with no kiss between Ranbir Kapoor and Bobby Deol also on Film Runtime
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि पिछले दिनों खबरें आई थीं कि एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इसको ओटीटी पर बिना सेंसर्ड रिलीज करेंगे,  लेकिन अब फिल्म की रिलीज के बाद यह साफ हो गया है कि एनिमल नेटफ्लिक्स पर थिएटर वाली रिलीज हुई है। यानी रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ओटीटी पर 3 घंटे, 23 मिनट और 29 सेकंड वाली ही रिलीज हुई है।

Animal on OTT Fans disappointed with no kiss between Ranbir Kapoor and Bobby Deol also on Film Runtime
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को जब एनिमल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आया तो नेटफ्लिक्स इंडिया पर रनटाइम देखते ही प्रशंसक निराश हो गए। रनटाइम 3 घंटे और 24 मिनट का था। इसके अलावा जब दर्शकों ने हवाई पट्टी पर रणबीर कपूर के किरदार रणविजय और बॉबी देओल के किरदार अबरार के बीच क्लाईमैक्टिक शोडाउन देखा, तो वे और निराश हो गए क्योंकि दोनों अभिनेताओं के बीच कोई किस नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal on OTT Fans disappointed with no kiss between Ranbir Kapoor and Bobby Deol also on Film Runtime
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में संदीप ने कहा था , " हां, असल में एक किस था। फिल्म में जो कट लगाया गया था, उसमें यह सीन था। फिल्म में बॉबी रणबीर को गाल पर किस करेंगे और कहते हैं, 'भाई, मैंने अपने पापा के साथ एक दिन भी नहीं बिताया' और वह वापस जाएंगे और अपनी जिप खोलेंगे। मैंने इसे हटा दिया क्योंकि बॉबी सर ने मुस्कुराहट के साथ यह डायलॉग कहा था, जो सीन के साथ ठीक नहीं बैठ रहा था, लेकिन ओटीटी पर रिलीज फिल्म में यह सीन जरूर रहेगा।

विज्ञापन
Animal on OTT Fans disappointed with no kiss between Ranbir Kapoor and Bobby Deol also on Film Runtime
एनिमल में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निर्देशक की जमकर आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा,  “एनिमल एक्सटेंडेड कट एक घोटाला है।" दूसरे यूजर ने लिखा, “नेटफ्लिक्स पर एनिमल का एक्सटेंडेड कट कहां है? यह 3 घंटे 44 मिनट का रन टाइम माना जाता था, है ना?"। एक और यूजर ने लिखा, "यह तो दर्शकों के साथ गलत हो गया।" 

Kanguva: सूर्या की 'कांगुवा' से कल खलनायक की भूमिका का होगा खुलासा, फिल्म के पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed