फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: फिल्म के सेट पर रणबीर कपूर की इस हरकत से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- मुझे बिल्कुल पसंद नहीं

Sat, 11 Jun 2022 12:17 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 11 Jun 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
animal Rashmika mandanna reveals about alia bhatt husband ranbir kapoor calls her maam said dont like this
रश्मिका मंंदाना, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रश्मिका फिल्म 'एनिमल' से हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में रश्मिका अभिनेता रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें रश्मिका ने बताया है कि वह फिल्म के सेट पर रणबीर कपूर की एक हरकत से परेशान हैं।  

animal Rashmika mandanna reveals about alia bhatt husband ranbir kapoor calls her maam said dont like this
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताई हैं। इस दौरान रश्मिका ने रणबीर कपूर की भी खूब तारीफ की है लेकिन उन्होंने उनकी एक हरकत के बारे में भी बताया, जिसे वह पसंद नहीं करती हैं। रश्मिका ने कहा, 'रणबीर कपूर बहुत प्यार हैं। मैं उनके साथ काम करने से पहले बेचैन थीं। लेकिन जब मैं उनसे पहली बार मिली तो सिर्फ पांच मिनट में मैं काफी कंफर्टेबल हो गई। हमारे लुक टेस्ट के दौरान ही सबकुछ काफी सामान्य हो गया। हम दोनों एक-दूसरे के साथ सहज हो गए थे।'

animal Rashmika mandanna reveals about alia bhatt husband ranbir kapoor calls her maam said dont like this
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की उस आदत को याद करते हुए रश्मिका मंदाना ने कह, 'जब मैं शूटिंग के बारे में सोचती हूं तो लगता कि मैं रणबीर और संदीप के साथ कितनी आरामी से काम कर रही हूं। पूरी इंडस्ट्री में रणबीर कपूर एक ऐसे शख्स हैं, जो मुझे मैम कहते हैं। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
animal Rashmika mandanna reveals about alia bhatt husband ranbir kapoor calls her maam said dont like this
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो इस क्राइम ड्रामा का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी, जिसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। रणबीर और रश्मिका के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा, रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed