फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabhi Eid Kabhi Diwali: पलक तिवारी के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’, इस किरदार में आएंगी नजर!

Fri, 10 Jun 2022 11:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 10 Jun 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kabhi Eid Kabhi Diwali shweta tiwari daughter palak tiwari to be part of salman khan film
सलमान खान, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि सलमान खान की इस फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' से बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है, जिसका अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान की इस फिल्म में कई स्टार्स की एंट्री के बाद अब एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई है। 
Kabhi Eid Kabhi Diwali shweta tiwari daughter palak tiwari to be part of salman khan film
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान खान की इस फिल्म में टीवी की दमदार एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी की एंट्री हुई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में शामिल होने वाली नई अभिनेत्री पलक तिवारी ही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के लिए पलक तिवारी को चुना है। पलक फिल्म में जस्सी गिल के अपोजिट होंगी और फिल्म में दोनों का शानदार ट्रैक होगा। हालांकि, इन खबरों पर पलक तिवारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना ही फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक एलान किया गया है।

Kabhi Eid Kabhi Diwali shweta tiwari daughter palak tiwari to be part of salman khan film
सलमान खान, जगपति बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार स्टार कास्ट से सजी सलमान की फिल्म
सलमान खान की यह फिल्म काफी ग्रैंड होती जा रही है। फिल्म में हिंदी ही नहीं पंजाब और साउथ से जुड़े सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती, जस्सी गिल, शहनाज गिल नजर आएंगे। बीते दिनों, दावा किया गया था कि फिल्म में जगपति बाबू को भी कास्ट किया गया है और अब इस लिस्ट में पलक तिवारी का नाम भी जुड़ता हुआ दिख रहा है। फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabhi Eid Kabhi Diwali shweta tiwari daughter palak tiwari to be part of salman khan film

पलक तिवारी की तारीफ कर चुके हैं सलमान खान
सलमान खान सिनेमा जगत में 'गॉडफादर' कहे जाते हैं और सलमान खान पहले ही पलक की तारीफ भी कर चुके हैं। 'बिग बॉस 15' के एक एपिसोड में पलक तिवारी नजर आई थीं। इस दौरान सलमान खान ने पलक की जमकर तारीफ की थी। इतना ही नहीं, सलमान ने पलक के साथ उनके गाने 'बिजली बिजली' का हुक स्टैप भी किया था। बता दें कि पलक ने सलमान खान की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed