{"_id":"62a37ae298ff4d3d3e1ddf2b","slug":"ncb-official-reveals-that-after-his-arrest-in-drug-case-aryan-khan-said-you-have-ruined-my-reputation-was-i-deserve-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Case: 'क्या मैं इसके लायक था?' सलाखों के पीछे बार-बार यही सवाल पूछते थे आर्यन खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Case: 'क्या मैं इसके लायक था?' सलाखों के पीछे बार-बार यही सवाल पूछते थे आर्यन खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस के छुटकारा मिल चुका है। आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अक्तूबर में मुंबई के बाहर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। जांच जारी रहने के कारण उन्हें लगभग 26 दिन तक हिरासत में रखा गया था। पिछले महीने ही आर्यन को क्लीन चिट मिली है। अभी तक इस मामले में आर्यन खान की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया था। वहीं अब एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आर्यन खान के गिरफ्तारी के बाद दिए गए बयान के बारे में खुलासा किया है।
2 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एनसीबी के अधिकारी संजय सिंह ने इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व किया था। उन्होंने ही जांच के शुरुआती दौर में आर्यन के साथ-साथ अन्य आरोपियों से भी बातचीत की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि आर्यन खान ने इस केस को लेकर उनसे पूछताछ के दौरान क्या कहा था।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय सिंह ने कहा कि आर्यन ने उन्हें बताया कि एजेंसी उनके साथ 'अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर' की तरह व्यवहार कर रही है। संजय के अनुसार, आर्यन ने उससे कहा, ‘सर, मुझे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर के रूप में दिखाया जा रहा है, कि मैं ड्रग्स बेचता हूं, क्या ये आरोप बेतुके नहीं हैं? उस दिन मेरे पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली फिर भी मुझे गिरफ्तार किया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरूख खान और आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने कहा कि आर्यन ने उनसे यहां तक पूछा कि क्या वह इतने लंबे समय तक जेल में रहने के लायक है जबकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। आर्यन ने संजय से पूछा था, ‘सर, आपने मेरे साथ बहुत गलत किया है और मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया है। मुझे इतने हफ्ते जेल में क्यों बिताने पड़े? क्या मैं वास्तव में इसके लायक था?’
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में आर्यन खान को ड्रग केस में पकड़ गया था। 26 दिन की हिरासत के बाद आर्यन को जमानत मिली थी। आर्यन की जमानती जूही चावला बनी थीं और उन्होंने एक लाख का बॉन्ड भरा था। वहीं, 28 मई को जब एनसीबी ने अपनी चार्जशीट दाखिल की, तो कहा गया कि मामले की जांच के दौरान आर्यन के पास कोई ड्रग्स नहीं मिला, जिसके बाद आर्यन को क्लीन चिट मिल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।