{"_id":"65700f238618a339a905d229","slug":"animal-star-bobby-deol-hailed-his-co-star-ranbir-kapoor-as-superstar-says-he-has-no-insecurities-2023-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: बॉबी देओल ने अपने और रणबीर कपूर के भाईचारे को किया साझा, अभिनेता को बताया सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: बॉबी देओल ने अपने और रणबीर कपूर के भाईचारे को किया साझा, अभिनेता को बताया सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:35 AM IST
सार
एनिमल के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल और रणबीर कपूर के बीच के भाईचारे और सौहार्द ने पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया था। हाल ही में बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमोशन का हिस्सा बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल एक दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के एक हफ्ते बाद भी फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस फिल्म ने बॉबी देओल को काफी सुर्खियां दिलाई हैं। दर्शकों को बॉबी का किरदार बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई उनकी भूमिका की सराहना कर रहा है। हाल ही में बॉबी ने एक बातचीत में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि रणबीर कपूर को उन्हें लेकर कोई ईष्या नहीं है।
एनिमल के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल और रणबीर कपूर के बीच के भाईचारे और सौहार्द ने पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया था। हाल ही में बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमोशन का हिस्सा बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। रणबीर की सराहना करते हुए बॉबी देओल ने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है।
बॉबी देओल ने कहा, 'मैं उनसे प्यार करता हूं। मैंने बहुत सारे अभिनेताओं के साथ काम किया है, लेकिन रणबीर ने मुझे बहुत सम्मान दिया। वह एक सुपरस्टार हैं और इसके बावजूद, वह जहां भी फिल्म का प्रचार करने जाते थे, मुझे अपने साथ खींच लेते थे। ऐसा कोई नहीं करता है। हर कोई सिर्फ सुर्खियां बटोरना चाहता है। मगर वह ऐसे नहीं है। उनमें कोई असुरक्षा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके ऑन-स्क्रीन किरदारों के विपरीत उन दोनों की काफी अच्छी बनती है। बॉबी देओल ने कहा कि वह दोनों पारिवारिक हैं। साथ ही फिल्मी परिवारों से होने के चलते वह जानते हैं कि इंडस्ट्री का हिस्सा बनना क्या है। इसके साथ ही बॉबी ने एनिमल में दोनों के बीच हुई लड़ाई को लेकर कहा कि इंग्लैंड जाने से पहले 7-8 दिनों के लिए मुंबई में दोनों ने रिहर्सल की गई थी। क्योंकि इसे बहुत स्वाभाविक दिखना था।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी ने कहा कि ठंडे मौसम के बावजूद जहां एक्शन सीक्वेंस करना काफी मुश्किल था, उन्होंने इसका हर तरह से आनंद लिया। उन्होंने कहा, 'शूटिंग के दौरान यूनिट में हर किसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि किसके लिए समर्थन करना है। मुझे खुशी है कि कठिन परिस्थिति से कुछ अच्छा निकला।' उन्होंने कहा कि एनिमल की शूटिंग के दौरान वह रणबीर के बड़े फैन बन गए हैं।
एनिमल के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल और रणबीर कपूर के बीच के भाईचारे और सौहार्द ने पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया था। हाल ही में बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमोशन का हिस्सा बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।