सब्सक्राइब करें

Animal: 'इंडियन आइडल 14' के सेट पर रणबीर ने छुए इस कंटेस्टेंट के पैर, बेटी राहा के लिए भी गाई लोरियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 24 Nov 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Animal star Ranbir Kapoor Touches Indian Idol 14 Contestant Menuka Poduel Feet Sings Lori For Daughter Raha
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 'एनिमल' के निर्माताओं ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर सिनेमा में काफी धूमधाम से फिल्म का ट्रेलर जारी किया। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। रणबीर भी फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इस दौरान वह इंडियन आइडल के 14 के सेट में गए और उन्होंने वहां एक कंटेस्टेंट के पैर भी छुए हैं।

Trending Videos
Animal star Ranbir Kapoor Touches Indian Idol 14 Contestant Menuka Poduel Feet Sings Lori For Daughter Raha
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'एनिमल' की टीम इन दिनों अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में लगी हुई है। फिल्म ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिल्ली में थी, जहां टीम ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में फिल्म की सफलता के लिए अरदास लगाया था। अब टीम दोबारा मुंबई में पहुंच गई है और 'इंडियन आइडल 14' के मंच पर पहुंच गई है। फिल्म के स्टार्स को वहां खूब मस्ती करते हुए भी देखा गया था।

Dhoom 2: ऋतिक ने 'धूम 2' में आर्यन सिंह के किरदार की ऐसे की थी तैयारी, इन तीन कलाकारों से ली थी प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal star Ranbir Kapoor Touches Indian Idol 14 Contestant Menuka Poduel Feet Sings Lori For Daughter Raha
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर मेनुका पौडेल ने रणबीर कपूर का गाना 'अगर तुम साथ हो' गाया, जिसे सुनकर एक्टर भावुक हो गए। रणबीर उनके गानों को सुनकर इस कदर रोमांचित हो उठे कि वह मेनुका के पैर छूने के लिए रश्मिका के साथ स्टेज पर पहुंच गए। इसके बाद रणबीर ने अपनी लाड़ली राहा के लिए  'बेबी शार्क' और 'लल्ला लल्ला लोरी' दो लोरियां भी गाकर सुनाई थी।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Animal star Ranbir Kapoor Touches Indian Idol 14 Contestant Menuka Poduel Feet Sings Lori For Daughter Raha
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर ने मेनुका के पैर छूते हुए कहा, 'मेनुका जी मेरा नाम रणबीर है और मैं आपसे आशीर्वाद लेना चाहता हूं। जब श्रेया जी ने पहली बार गाना गाया होगा तो हर किसी को ऐसा ही एहसास हुआ होगा। श्रेया जी को देवी बोलते हैं और ये देवी नंबर 2 हमारे सामने साक्षात खड़ी हैं।'

Dhoom 2: ऋतिक ने 'धूम 2' में आर्यन सिंह के किरदार की ऐसे की थी तैयारी, इन तीन कलाकारों से ली थी प्रेरणा

विज्ञापन
Animal star Ranbir Kapoor Touches Indian Idol 14 Contestant Menuka Poduel Feet Sings Lori For Daughter Raha
एनिमल और सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई में कैसा असर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed