करीना कपूर और अनुष्का शर्मा ने बीते दिनों एलान किया कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बीच चर्चा उड़ी कि टीवी के मशहूर कपल अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी भी खुशखबरी दे सकते हैं। प्रशंसकों के लगातार कमेंट के बाद रोहित ने बताया कि सच्चाई क्या है।
क्या प्रेग्नेंट हैं टीवी की ये 'नागिन', प्रशंसकों के पूछने पर अभिनेत्री के पति ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पिछले दिनों रोहित ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अनीता को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। अनीता ढीले ढाले कपड़ों में दिखी थीं और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था। अनीता का वीडियो सामने आने के बाद अब उनका एक और पोस्ट चर्चा में है।
View this post on Instagram
A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on
नए पोस्ट में अनीता और रोहित दोनों हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'साल 2021 की ओर देख रही हूं। सुपर एक्साइटेड।' अनीता का ये कैप्शन देख उनके प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं कि अगले साल उनके घर नन्हा मेहमान आएगा।
View this post on Instagram
Looking @ 2021! Super Excited 😍
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
प्रशंसकों के लगातार कमेंट के बाद एक वेबसाइट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित ने कमेंट किया कि 'अरे, 2021 में वैक्सीन आ जाएगा ना। इसलिए।' रोहित के कमेंट पर अनीता ने लिखा, 'गुड वन बेबी।'
अनीता के सीरियल की बात करें तो वे 'नागिन 4' में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर से उनकी खास दोस्ती है। वो बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं।