{"_id":"63be338bd9ef05366f5dd85b","slug":"anju-mahendru-birthday-live-in-relationship-with-rajesh-khanna-for-seven-years-unknow-facts-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anju Mahendru: सात साल तक राजेश खन्ना के साथ लिव इन में रहीं अंजू, फिर इस वजह से नहीं की काका से शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anju Mahendru: सात साल तक राजेश खन्ना के साथ लिव इन में रहीं अंजू, फिर इस वजह से नहीं की काका से शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:05 AM IST
सार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और फैशन डिजाइनर रही अंजू महेंद्रू आज अपना 77 वां जन्मदिन मना रही हैं। अंजू बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अफेयर के कारण ज्यादा चर्चा में रही थी। दोनों ही सात सालों तक एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे,लेकिन उसके बाद अंजू ने राजेश खन्ना का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
1 of 7
Anju Mahendru- Rajesh khanna
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बीते समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और फैशन डिजाइनर रही अंजू महेंद्रू का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1946 को जन्मी अंजू आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने साल 1966 में फिल्म 'उसकी कहानी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अंजू ने फिल्मों के साथ साथ टेलीविजन में भी अभिनय किया है। लेकिन अंजू बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अफेयर के कारण ज्यादा चर्चा में रही थी। दोनों लगभग 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे।
2 of 7
Anju Mahendru- Rajesh khanna
- फोटो : social media
जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं अंजू
अंजू बहुत खुले विचारों की और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं। सभी जानते हैं कि राजेश खन्ना एक बड़े कलाकार थे, उन पर लड़कियां खूब मरती थी। लेकिन अंजू महेंद्रू उनके बेहद करीब थी। राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता बहुत गहरा था। कहते हैं कि अंजू राजेश खन्ना की सारी बातें माना करती थीं।
Anju Mahendru- Rajesh khanna
- फोटो : social media
अंजू ने ठुकराया था शादी का प्रपोजल
जानकारी के मुताबिक राजेश खन्ना ने अंजू को एक आलीशान बंगला भी खरीद कर तोहफे में दिया था। अभिनेत्री उस दौरान मॉडलिंग में स्ट्रगल कर रही थी। वह राजेश खन्ना की बचपन की दोस्त थीं। जिसके बाद दोनों लंबे वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। बताया जाता है कि जब राजेश खन्ना ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया था, तब उन्होंने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था। जिसके कारण राजेश अंजू से बेहद नाराज हुए थे। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। राजेश खन्ना के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद अंजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिनेता रूढ़िवादी सोच के व्यक्ति थे। अंजू ने यह भी बताया कि राजेश उन्हें काम करने नहीं देना चाहते थे।
Rajesh khanna-Dimple Kapadia
- फोटो : social media
राजेश खन्ना ने अंजू के घर के बाहर से निकाली थी बारात
अंजू के साथ ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि जिस दौरान राजेश खन्ना अपनी बारात लेकर बांद्रा से जुहू जा रहे थे, तभी उन्होंने उसका रास्ता बदल कर, जानबूझ कर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
Anju Mahendru
- फोटो : social media
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ चला अफेयर
इसके बाद अंजू का अफेयर वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ चला। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। दरअसल, दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई और उसके बाद अंजू ने सगाई तोड़ दी। अंजू एक इंटरव्यू में बताती हैं कि उन्होंने राजेश खन्ना के घर से ही गैरी को फोन करके सगाई तोड़ दी थी। हालांकि इसके बाद अंजू महेंद्रू ने अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज से शादी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।