फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjum Fakih: टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं अंजुम फकीह, इस वजह से परिवार ने बंद कर दी थी बातचीत

Mon, 12 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Anjum Fakih Birthday Know untold facts about tv actress
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

अंजुम फकीह छोटे पर्दे का एक जाना पहचाना नाम है। वह हर साल 12 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अंजुम अब तक कई मशहूर धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने काम के दम पर उनके पास आज दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। उनके जन्मदिन पर आइए आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।

Anjum Fakih Birthday Know untold facts about tv actress
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

अंजुम मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। लेकिन ये पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें सेल्स गर्ल तक का काम करना पड़ा। अंजुम एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टिंग की वजह से अंजुम को अपने परिवार की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। अंजुम के घर में टीवी तक नहीं थी। 14 साल की उम्र तक अंजुम ने टीवी नहीं देखा था। बेटी के जिद पर पिता घर टीवी तो ले आए, लेकिन इससे नाराज होकर उनके दादा ने घर किनारा कर लिया।

Anjum Fakih Birthday Know untold facts about tv actress
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान अंजुम ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका परिवार पुराने ख्यालात का था। उन्होंने बताया कि जब अंजुम ने अपना करियर एक्टिंग में बनाने की बात की तो उनके घर में तहलका मच गया। इस इंटरव्यू में संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि मुंबई में उन्हें शुरुआती दिनों में उन्होंने परफ्यूम की दुकान पर बतौर सेल्स गर्ल काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjum Fakih Birthday Know untold facts about tv actress
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयां करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था जब उन्हें पहली बार उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला तो उन्होंने सबसे पहले अपने परिवार को यह बात बताई थी, लेकिन जब घरवालों को यह पता चला कि इसके लिए उन्हें बिकिनी पहननी पड़ेगी तो। सभी ने उनसे बातचीत बंद कर दी। उन्होंने आगे बताया था कि जब टीवी में धीरे-धीरे उनकी पहचान बनती चली गई तब उनके परिवार की नाराजगी कम हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed