{"_id":"631e49e0030c754dc55462e2","slug":"producer-madhu-mantena-making-mahabharat-web-series-for-disney-hotstar-see-marvellous-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahabharat Web Series: फिल्म और सीरियल के बाद अब बनेगी महाभारत वेब सीरीज, सामने आईं शानदार तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahabharat Web Series: फिल्म और सीरियल के बाद अब बनेगी महाभारत वेब सीरीज, सामने आईं शानदार तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाभारत... जिसपर फिल्मों से लेकर सीरियल तक बन चुके हैं। प्रोड्यूसर मधु मंटेना भी 'महाभारत' पर लंबे समय से फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं, फिलहाल उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने आकार लेना शुरु कर दिया है और इसकी घोषणा भी कर दी है। प्रोड्यूसर मधु मंटेना अब महाकाव्य महाभारत पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। ये सीरीज बहुत बड़े स्तर पर बनाई जाएगी, जिसकी शानदार तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
इस समय अमेरिका के अनाहाइम शहर में D23 Expo का आयोजन हो रहा है, जिसमें ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कई प्रोजेक्ट अनाउंस किए गए। उनमें से एक प्रोजेक्ट महाभारत भी शामिल है। बड़े पर्दे और टीवी के बाद अब महाभारत डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए वेब सीरीज के रूप में भी देखा जा सकेगा।
महाभारत को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसकी पटकथा संवाद आदि लिखे जा चुके हैं और स्टार कास्ट की तलाश भी शुरू हो गई है जो जल्दी ही फाइनल कर ली जाएगी। फिलहाल घोषणा के साथ ही जो तस्वीरें सामने आईं हैं वह बेहद शानदार हैं।
महाभारत वेब सीरीज की इन तस्वीरों को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट तो जरूर बढ़ने वाली है। इसके विजुअल देखकर ही बता चल रहा है कि इसे काफी बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए महाभारत न सिर्फ देश में बल्कि विदेशो में भी लोग इसके बारे में जान पाएंगे, क्योंकि इसे ग्लोबल प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया जाएगा।
महाभारत की ये तस्वीरें देखने में काफी इंप्रेसिव लग रही हैं। हर तस्वीर पेस्टल पेंटिंग वाला फील दे रही है। फिलहाल देखना ये होगा कि पर्दे पर आने के बाद ये सीरीज लोगों को कितना पसंद आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।