साल 2022 में लगभग नौ महीनों से साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। इस साल रिलीज हुई ज्यादातर दक्षिण भारतीय फिल्में हिंदी पट्टी में सुपरहिट साबित हुई हैं। हालांकि इस साल हिंदी फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बाद यह बिलकुल भी नहीं कहा जा सकता है कि बॉलीवुड अच्छा कंटेंट नहीं बनाता। अब तक ऐसी कई हिंदी फिल्में बन चुकी हैं जिन्हें साउथ भारत के राज्यों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। आइए देखते हैं लिस्ट
Bollywood Films: साउथ में हिट रहीं बॉलीवुड की ये शानदार फिल्में, लिस्ट में शामिल होगा ब्रह्मास्त्र का नाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर जब वी मेट उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म आज भी लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साउथ में भी बनाया जा चुका है। इसकी रीमेक को दक्षिण भारत में भी काफी पसंद किया गया था।
सलमान खान के मौजूदा स्टारडम के पीछे उनकी फिल्म दबंग का बहुत बड़ा हाथ है। फिल्म में कॉमेडी के साथ उनका जबरदस्त एक्शन लोगों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म साउथ में भी बनाई जा चुकी है। तेलुगू में इसे गब्बर सिंह के नाम से बनाया गया था। जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म देल्ही बेली को उसकी कहानी की वजह से आज भी याद किया जाता है। हिंदी पट्टी में सुपरहिट होने के बाद फिल्म को साउथ में बनाया गया था। वहां भी इस फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
आमिर खान की 3 इडियट्स हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से आमिर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हो गए थे। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए साउथ में भी इसका रीमेक बनाया गया जो सुपरहिट साबित हुआ।