फिल्म अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके हमेशा से ही अपने विवादित बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। कुछ दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट से केआरके को एक पुराने ट्वीट के मामले में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल केआरके जैसे ही वापस आए तो दोबारा से वह अपने पुराने अंदाज में दिखे और पहला ट्वीट किया 'मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं'। ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया, लोग इसे रिट्वीट करने के साथ ही जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन 10 से 12 घंटों में ही केआरके के तीखे तेवर ठंडे पड़ते दिखाई दे रहे हैं और वह अपनी ही बात से मुकर गए। पुराना ट्वीट डिलीट करके अब केआरके ने नया ट्वीट किया है।
Krk: जेल से छूटने के 12 घंटे बाद बदले केआरके के सुर, कहा- यह सब मेरी किस्मत में लिखा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके का पुराना ट्वीट
बोले मेरी किस्मत में लिखा था
केआरके ने लेटेस्ट ट्वीट करते हुए लिखा- 'मीडिया नई कहानियां बना रहा है, मैं वापस लौट आया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से कोई बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरी चीजें हुईं, मैं उसे भूल गया हूं। मैं मानता हूं कि ये मेरी किस्मत में लिखा था'।
केआरके को साल 2020 में किए गए एक ट्वीट के मामले में हिरासत में लिया गया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा साल 2019 के एक एकेस में भी केआरके को जेल में ही रहना पड़ा, जिसमें उनके ऊपर फिटनेस ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था। फिलहाल अब केआरके को जमानत मिल चुकी है।