53 साल के बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटोज से बॉलीवुड के नए से नए एक्टर्स तक को मात देते नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर मिलिंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर मिलिंद की पत्नी ने भी कमेंट किया है।
53 साल के इस बॉलीवुड एक्टर ने पोस्ट किया फिटनेस वीडियो, 26 साल छोटी पत्नी ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो क्लैप पुशअप्स लगाते नजर आ रहे हैं। बड़ी बात ये है कि उनके पैर जमीन पर नहीं बल्कि एक छोटी सी दीवार पर टिके हैं। जिससे ये पुशअप्स करना और भी मुश्किल हो जाता है।
पढ़ें: 23 साल पहले गर्लफ्रेंड के साथ मिलिंद सोमन ने कराया था न्यूड फोटोशूट, अजगर भी था साथ में
इस वीडियो को यजूर्स को खूब पसंद कर रहे हैं और एक से एक बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। कोई मिलिंद को अपना फिटनेस आइडल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि आपने कमाल कर दिया। इन कमेंट्स के बीच एक कमेंट मिलिंद की पत्नी अंकिता का भी है। अंकिता ने वीडियो पर कमेंट करते हुए अमेजिंग लिखा है।वहीं साथ में किस के इमोजी भी इस्तेमाल किए हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
बता दें कि 2018 में मिलिंद ने खुद से 26 साल छोटी अंकिता से शादी की थी। उम्र के बड़े फासले के चलते दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। अक्सर दोनों अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते हैं। अंकिता मलिंद को अल्ट्रा हसबैंड बताती हैं।
पढ़ें: पत्नी को लिप किस करते दिखे मिलिंद, अंकिता बोलीं- मैं थोड़ा और गहरा डूब जाती...'
गौरतलब है कि 2017 में मिलिंद ने फ्लोरिडा में 520 किमी की अल्ट्राथ्रॉन 3 दिन में पूरी की थी। जिसमें 10 किलोमीटर की तैराकी और 84 किलोमीटर दौड़ना भी शामिल था। वहीं बात अंकित की करें तो मिलिंद की तरह ही उन्हें भी ट्रैवल का शौक हैं। साथ ही उन्हें दौड़ना, पढ़ना और फिल्में देखना पसंद है।
पढ़ें: 25 साल छोटी लड़की से मिलिंद सोमन ने की शादी, अब बोले- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'