बॉलीवुड एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी। ऐसे में अब एक्टर ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वो सुर्खियों में आ गए हैं।
माता-पिता बनने वाले हैं जय-माही, होने वाले बच्चे के लिए एक्टर ने जाहिर की ये बड़ी इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल जय भानुशाली ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर कहा है कि वो एक बेटी के पिता बनना ज्यादा पसंद करेंगे। इस बारे में उन्होंने कहा- उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़का पैदा होगा या लड़की, लेकिन वह उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी पहली संतान लड़की होगी।
इसके आगे जय कहते हैं कि कोई भी रिश्ता पिता-बेटी के संबंध जैसा सुकून नहीं दे सकता है और मेरी इच्छा है कि मेरी पत्नी माही एक प्यारी से बच्ची को जन्म दे। जय ने कहा- आज के समय में बेटी किसी से कम नहीं हैं।
पढ़ें: नाइट क्लब में इस एक्ट्रेस के साथ हुई थी छेड़खानी, मनचले को ऐसे सिखाया था सबक
अपनी बात रखते हुए जय ने कहा कि बेटी आज बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। मेरी पत्नी माही आज भी अपने माता-पिता का वैसे ही ख्याल रखती हैं जैसे वो शादी के पहले रखा करती थीं।
पढ़ें: कपिल समेत इन 6 टीवी कपल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, एक को मिली 9 साल बाद गुडन्यूज
जय ने आगे कहा कि ऐसा नहीं कि अगर माही को लड़का हुआ तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा लेकिन बेटी मुझे ज्यादा सुकून देगी। मैं बेटे और पिता का रिश्ता अपने पिता के साथ देख चुका हूं। लेकिन अब जब मैं पिता बनने वाला हूं तो मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी हो ताकि मैं इस रिश्ते को भी फील कर सकूं।
पढ़ें: शादी के 8 साल बाद मां बनने जा रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, पति के साथ जीता था 'नच बलिए' शो!