सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है लेकिन फैंस उन्हें हर दिन याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले से ही फैस सुशांत की कई पुरानी यादें फिर से ताजा कर रहे हैं। सुशांत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उनके निधन की खबर ने उनके परिवार और फैंस को ही नहीं बॉलीवुड को भी तगड़ा झटका दिया था। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे। सुशांत की को-स्टार और पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सुशांत को अक्सर याद करती हैं। उनके निधन की खबर ने अंकिता को हिला कर रख दिया था। वो सुशांत के अंतिम संस्कार में तो शामिल नहीं हुईं थीं, लेकिन वो पटना में उनके पिता से मिलने जरूर पहुंची थी।
तस्वीर: सुशांत की पुण्यतिथि से ठीक पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय हुईं अंकिता, कही ये खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद अंकिता का कहना था कि उन्हें सुशांत कभी ऐसा शख्स नहीं लगा जो जिंदगी से हार जाए या मरने की बात करें। उन्होंने भी सुशांत के परिवार के साथ इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। अब हाल ही में अंकिता ने सुशांत की पुण्यतिथि से पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। इन तस्वीरों में अंकिता समुंदर के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अंकिता ने गंभीर विचार भी साझा किए हैं। अंकिता ने लिखा, 'दूरी मायने नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि दिन खत्म होने पर हम सब एक ही छत के नीचे हैं'। अपनी इन तस्वीरों या कैप्शन में अंकिता ने कहीं भी सुशांत का जिक्र नहीं किया है, लेकिन अटकलें लगाईं जा रहीं है कि अंकिता ने सुशांत को याद करते हुए ये तस्वीरें साझा कीं है।
अंकिता के इस पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। अंकिता का ये पोस्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था वहीं अब वो फिर से तस्वीरें साझा कर रहीं हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वो सुशांत की पुण्यतिथि पर भी कुछ खास पोस्ट साझा करेंगी।बता दें कि उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'ये अलविदा नहीं है, बाद में मिलते हैं'।
बता दें कि अंकिता ने सुशांत के साथ 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था। इस शो के साथ ही उनके प्यार की शुरूआत हुई थी और ये रिश्ता छह सालों तक चला था। हर किसी को यही लगता था कि सुशांत और अंकिता शादी कर लेंगे। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों तरह से अंकिता और सुशांत की जोड़ी हिट थी। हालांकि सुशांत ने टीवी छोड़ बॉलीवुड का रुख कर लिया था और इसके साथ ही उनका अंकिता से ब्रेकअप हो गया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सुशांत और अंकिता दोस्त बने हुए थे।
अब अंकिता अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं, लेकिन समय समय पर वो सुशांत को याद करती रहती हैं। उनके निधन के बाद से अंकिता सुशांत के परिवार के साथ खड़ी रहीं थी और पुलिस की छानबीन में मदद भी की थी। साथ ही मीडिया चैनल्स को सुशांत से जुड़ी कई खास बातें भी बताईं थीं। अंकिता अब बहुत जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया था कि वो शादी के बंधन में जल्द ही बंध सकती हैं।