{"_id":"61b6b3e0ffdcd818d43dc16f","slug":"ankita-lokhande-and-vicky-jain-engaged-with-pomp-the-song-of-sushant-singh-rajput-film-was-played","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Lokhande Engagement: विक्की जैन को अंगूठी पहनाते हुए रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, बैकग्राउंड में बजा सुशांत की फिल्म का गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ankita Lokhande Engagement: विक्की जैन को अंगूठी पहनाते हुए रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, बैकग्राउंड में बजा सुशांत की फिल्म का गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंकिता और विक्की
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने बीते रोज मुंबई के एक होटल में धूमधाम से सगाई कर ली। दोनों की सगाई में टीवी जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सगाई को यादगार बनाने के लिए अंकिता ने स्टेज पर विक्की को जब अंगूठी पहनाई तो बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता का टाइटल गाना बजा।
2 of 4
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी सगाई में अंकिता ब्लू गाउन में दिखाई दे रही हैं, वहीं विक्की जैन ने भी उनसे मैचिंग करते हुए कपड़े पहले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विक्की ने अंकिता को अंगूठी पहनाई, अंकिता ने स्टेज पर ही उन्हें किस कर लिया। एंगेजमेंट पार्टी से पहले अंकिता और विक्की की मेहंदी सेरेमनी में भी जमकर मस्ती हुई जिसके वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
खुद अंकिता ने अपनी संगीत और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थीं। विक्की अपनी होने वाली दुल्हन को गोद में उठाकर नाचते दिखे थे। इससे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंकिता ने एक वीडियो शेयर किया था। यह अंकिता और विक्की की प्री वेडिंग शूट का वीडियो था। शेयर किए गए वीडियो में यह कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन 14 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 14 दिसंबर को होने वाली इस शादी में दोनों के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।