फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: विक्की और कटरीना ने अपनी शादी में मेहमानों पर ही खर्च कर दिए लाखों, वीडियो में देखिए दोनों की वेडिंग का वेन्यू

Mon, 13 Dec 2021 07:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Dec 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal shares video of wedding venue Watch video Vicky Kaushal and Katrina Kaif’s wedding
Vicky Kaushal and Katrina Kaif’s wedding - फोटो : Youtube

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने बीती 9 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में शादी की थी। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे। अब दोनों की वेडिंग वेन्यू का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो विक्की कौशल की कजन उपासना वोहरा और उनके पति अरुणेंद्र कुमार ने बनाया है।

Vicky Kaushal shares video of wedding venue Watch video Vicky Kaushal and Katrina Kaif’s wedding
wedding venue - फोटो : Youtube

अरुणेंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने वेडिंग वेन्यू का टूर कराया है। वीडियो में वह बालकनी के साथ लग्जरी रूम में दिखा रहे हैं जिसमें रहना यानी कि किसी राजमहल से रहने से कम नहीं है। वीडियो में सिक्स सेंसेज फोर्ट के अंदर का नजारा देखा जा सकता है। यह वीडियो कटरीना विक्की की शादी के बाद का है।

Vicky Kaushal shares video of wedding venue Watch video Vicky Kaushal and Katrina Kaif’s wedding
wedding venue - फोटो : Youtube
वीडियो में कमरा, चेंजिंग रूम व मोशन सेंसर बाथरूम सीट दिखाई गई है और अरुणेंद्र ने बताया कि इसकी कीमत 6 लाख है। वीडियो में विक्की की कजिन कहती हैं, यहां की हर चीज शानदार थी। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था।



विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal shares video of wedding venue Watch video Vicky Kaushal and Katrina Kaif’s wedding
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : instagram/katrinakaif

शादी के इस समारोह को लेकर पूरे देश में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। समारोह की शुरुआत 7 दिसंबर को संगीत कार्यक्रम के साथ हो गई थी। मेहंदी की रस्म 8 दिसंबर को हुई थी। बरवाड़ा फोर्ट में शादी के लिए बड़ी संख्या में मेहमानों के लिए चार से बारह दिसंबर तक कमरों की बुकिंग की गई थी।

विज्ञापन
Vicky Kaushal shares video of wedding venue Watch video Vicky Kaushal and Katrina Kaif’s wedding
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका एलान करते हुए लिखा दिल में सिर्फ मोहब्बत लिए आप सभी के आशीर्वाद की मनोकामना। इस खूबसूरत जोड़ी की शादी का गवाह बना 700 साल पुराना किला सिक्स सेंसेस फोर्ट। दोनों हनीमून के लिए भी रवाना हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed