फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में गिरफ्तार हुआ रिया का भाई शौविक, अंकिता लोखंडे ने किया ये ट्वीट

Sun, 06 Sep 2020 01:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Sep 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
ankita lokhande reaction on rhea chakraborty brother showik chakraborty gets arrested in sushant singh rajput case
शौविक, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब जांच एजेंसियों ने आरोपियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है। अब इनकी गिरफ्तारी पर सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का रिएक्शन आया है।

ankita lokhande reaction on rhea chakraborty brother showik chakraborty gets arrested in sushant singh rajput case
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल

अंकिता लोखंडे लगातार सुशांत के परिवार का साथ दे रही हैं। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में अंकिता शामिल हैं। अब जब सुशांत केस में शौविक और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी हुई तो इस पर अंकिता ने बिना देर किए अपना रिएक्शन दे दिया। उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की जिसपर ॐ लिखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'हर हर महादेव, सत्यमेव जयते, सत्य जीतता है, जस्टिस फॉर सुशांत।'
 

ankita lokhande reaction on rhea chakraborty brother showik chakraborty gets arrested in sushant singh rajput case
सैमुअल मिरांडा - फोटो : ANI

सुशांत सिंह को ड्रग्स देने के इस पूरे मामले में शौविक सबसे अहम किरदार है। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने एनसीबी की पूछताछ में यह राज खोला है कि शौविक ही ड्रग पेडलर से कॉन्टेक्ट कराता था। उसके बाद वह जाकर सुशांत के लिए ड्रग ले आता था। हालांकि, एनसीबी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह सीधे ड्रग्स लाकर सुशांत को देता था या रिया को सुपुर्द करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande reaction on rhea chakraborty brother showik chakraborty gets arrested in sushant singh rajput case
सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

एनसीबी ने अधिकारिक तौर पर लिखित में कोर्ट में बताया है कि शौविक करीब आधा दर्जन ड्रग पेडलरों के संपर्क में था। इसमें जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार जैसे लोगों का समावेश है। इस संबंध में शौविक की ड्रग पेडलर से बातचीत भी सामने आई है।

विज्ञापन
ankita lokhande reaction on rhea chakraborty brother showik chakraborty gets arrested in sushant singh rajput case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

वहीं, शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में ड्रग खरीदने की बात तो स्वीकार की है लेकिन रिया चक्रवर्ती के ड्रग लेने के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है। इसलिए जल्द ही शौविक सुशांत के निजी स्टाफ दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती से आमना-सामना कराया जाएगा।

मोबाइल पर मुफ्त में आईपीएल देखने की उम्मीद लगाए बैठे क्रिकेट प्रेमियों को झटका, अब लगेगी इतनी फीस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed