फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड का फेवरेट लोकेशन बना काशी, श्रेयश तलपड़े ने जमाया डेरा, तो जल्द आएंगे अक्षय और सारा अली खान

Sun, 06 Sep 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 06 Sep 2020 12:28 AM IST
सार

  • कई फिल्मों की शूटिंग शुरू, कई की हो रही तैयारी, 
  • कोरोना के कारण लग रही दोगुनी मेहनत और समय 

विज्ञापन
Shreyesh shooting for the film in Varanasi, Sara Ali Khan Akshay will come soon
श्रेयश तलपड़े - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बाद बनारस एक बार फिर से बॉलीवुड को रफ्तार देने के लिए तैयार हैं। अनलॉक में अब काशी में लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई देने लगी है। फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से पूर्वांचल के टेक्नीशियनों की जिंदगी भी पटरी पर लौटेगी। बॉलीवुड और भोजपुरी निर्माता, निर्देशकों के अलावा साउथ की फिल्मों की शूटिंग का शेड्यूल काशी में फिर से शुरू होगा। 



भोजपुरी निर्माताओं ने तो बाकायदा अपनी फिल्मों का मुहूर्त भी काशी में ही करने का निर्णय लिया है। निर्देशक राजीव एस रुइया कोरोना काल में पहली मुंबईया फिल्म लव यू शंकर की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। श्रेयश तलपड़े, अभिमन्यु सिंह समेत कई नामचीन सितारों से सजी यह फिल्म पूरी तरह बनारस पर ही आधारित है।
 

Shreyesh shooting for the film in Varanasi, Sara Ali Khan Akshay will come soon
भोजपुरी अभिनेता सत्येंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुए शूटिंग करने में दोगुना समय लग रहा है। 12 सितंबर तक वाराणसी के विभिन्न लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी। कलाकारों से लेकर टेक्निकल स्टाफ तक की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए छोटे-छोटे फ्रेम में शूटिंग चल रही है। निर्माता तेजस देसाई और सुनीता देसाई ने फिल्म को फ्लोर पर रखा है यह बड़ी बात है। 

लॉकडाउन में ही शुरू कर दी थी तैयारियां 

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने बताया कि फिल्म के लीड रोल के लिए उन्होंने लॉकडाउन में ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस रोल के लिए मैंने अपना वजन पांच किलो बढ़ाया है। पिछले साल जब मैं सेटर्स की शूटिंग के लिए बनारस आया था तब प्रशंसक बड़े बेतकल्लुफ थे बिना पूछे ही सेल्फी लेने के लिए करीब आ जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना ने सभी को अनुशासन सिखा दिया। बनारस में बनारसी पंडे का किरदार निभाना मेरे लिए अद्भुत था। 

 
Shreyesh shooting for the film in Varanasi, Sara Ali Khan Akshay will come soon
सारा अली खान - फोटो : इंस्ट्राग्राम

अतरंगी रे की शूटिंग के लिए काशी आएगी टीम 

अभिनेता अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर अतरंगी रे की शूटिंग का काफी हिस्सा लॉकडाउन के पहले बनारस में शूट हो चुका है। कुछ हिस्सा अभी बाकी है जिसकी शूटिंग के लिए अक्तूबर के अंत में यूनिट फिर से काशी आने की तैयारी में है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद राय ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते फिल्म के सेट पर पूरी-पूरी सावधानी बरती जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyesh shooting for the film in Varanasi, Sara Ali Khan Akshay will come soon
सारा अली खान - फोटो : इंस्ट्राग्राम

काशी में ही होगा भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त  

भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सितंबर में ही भोजपुरी की दो फिल्मों का मुहूर्त काशी में ही होने जा रहा है। पूरी शूटिंग काशी, सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में की जाएगी। इसमें पूर्वांचल के तकनीशियनों को प्रमुखता दी जा रही है। एक और भोजपुरी फिल्म है जिसका मुहूर्त और शूटिंग काशी में ही होगी। इसमें सत्येंद्र सिंह के अलावा आम्रपाली दुबे भी हैं।
 

विज्ञापन
Shreyesh shooting for the film in Varanasi, Sara Ali Khan Akshay will come soon
सारा अली खान - फोटो : इंस्ट्राग्राम

अगले माह से शुरू होंगी कई फिल्मों की शूटिंग 

निर्माता दिलीप सोनकर ने बताया कि वाराणसी में ही अगले माह से कई फिल्मों, सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग की तैयारी है। बॉलीवुड में सभी तकनीशियन पूर्वांचल के ही हैं। लॉकडाउन के बाद सभी अपने-अपने घरों को लौट आए हैं। काशी में फिल्मों की शुरुआत होगी तो उन्हें रोजगार भी मिलेगा और बॉलीवुड की रंगत फिर लौटेगी। जल्द ही शूटिंग शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसमें साउथ की फिल्में भी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed