साउथ फिल्मों की अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े ने कांग्रेस नेता कविता रेड्डी पर मारपीट का आरोप लगाया है। संयुक्ता अपने दोस्तों के साथ बंगलुरू के एक पब्लिक पार्क में थीं। उसी दौरान उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई।
दोस्तों के साथ पार्क में वर्कआउट कर रही थीं ये अभिनेत्री, कांग्रेस नेता पर लगाया मारपीट का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्ता का आरोप है कि कविता रेड्डी ने उन पर हमला किया। आरोप है कि अभिनेत्री स्पोर्ट्स ब्रा में वर्कआउट कर रही थी इस वजह से उन पर हमला किया गया। हालांकि कविता रेड्डी ने आरोपों से इंकार किया। उनका कहना है कि संयुक्ता और उनकी दोस्त तेज आवाज में संगीत बजा रही थीं और सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी कर रही थीं।
संयुक्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो साझा किया। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में बंगलुरू सिटी पुलिस और पुलिस कमिश्नर कमल पंत को टैग किया। उन्होंने कविता रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
The future of our country reflects on what we do today. We were abused and ridiculed by Kavitha Reddy at Agara Lake@BlrCityPolice @CPBlr
There are witnesses and more video evidence
I request you to look into this#thisisWRONG
Our side of the storyhttps://t.co/xZik1HDYSs pic.twitter.com/MZ8F6CKqjw
संयुक्ता इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और घटना पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि कविता ने लड़कियों के कपड़ों की पसंद को लेकर सवाल उठाए और उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 'क्या तुम लोग कैबरे डांसर्स हो? इतने छोटे कपड़े क्यों पहने हैं? अगर इस तरह के कपड़े पहनने के बाद कोई कुछ होता है, तो किसी के पास रोते हुए मत जाना।'
वहीं कविता रेड्डी ने इन आरोपों से इनकार किया। एक ट्वीट कर उन्होंने कहा कि अभिनेत्री सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए ये कर रही हैं। वीडियो देखने से ही सब साफ पता चल रहा है कि उनका उद्देश्य क्या है।
I did not bother about Vikram Hegde trolls will I bother about Samyukta Hegde trolls 😂 Aiyo when some CHEAP Publicity Actor does a Video it is clear that she is doing it for Publicity 😂😂😂