{"_id":"5f53ae8e8ebc3e44a7283c6b","slug":"sanjay-dutt-to-prateik-babbar-opened-up-about-their-battle-with-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में फैला ड्रग्स का जाल, इन सितारों ने नशे की लत को खुद कबूला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में फैला ड्रग्स का जाल, इन सितारों ने नशे की लत को खुद कबूला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त, रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : instagram/duttsanjay, instagram/robertdowneyjr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। बॉलीवुड और ड्रग कनेक्शन कोई नहीं बात नहीं है। पहले भी ऐसे कई आरोप लग चुके हैं कि देर रात तक चलने वालीं बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स आम बात है। वैसे केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के कई सितारों ने ड्रग्स लेने की बात कबूल की है। आज हम ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ड्रग्स के सेवन की बात खुद कबूल की।
2 of 6
संजय दत्त
- फोटो : instagram/duttsanjay
एक दौर था जब संजय दत्त की इमेज बैड ब्वॉय की बन गई थी। संजय दत्त ने इस बात को स्वीकार किया था कि कम उम्र में ही वो ड्रग्स से लेकर हेरोइन तक लिया करते थे। एक बार संजय दत्त ने बताया था कि ड्रग लेने के बाद वो दो दिन तक सोते रहे थे। इससे छुटकारा पाने के लिए वो दो साल तक रिहैब सेंटर में भी रहे।
3 of 6
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : instagram/robertdowneyjr
आयरन मैन कहे जाने वाले अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी ड्रग्स के आदी थे। जब वो आठ वर्ष के हुए तो उन्हें ड्रग्स की लत लग चुकी थी। 1990 में उन्होंने कई बार इससे छुटकारा पाना चाहा लेकिन नाकाम रहे। साल 2004 में उनकी पत्नी सुजैन ने उनसे शादी के लिए शर्त रखी कि उन्हें ड्रग्स छोड़ना पड़ेगा। तब जाकर काफी मशक्कत के बाद वो इसे छोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीक बब्बर
- फोटो : instagram/_prat
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अपने माता पिता की तरह बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए। करियर की धीमी रफ्तार के लिए वो अपनी नशे की लत को जिम्मेदार मानते हैं। 2017 में प्रतीक रिहैब सेंटर में रहे जिसके बाद वो ड्रग्स छोड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
5 of 6
लेडी गागा
- फोटो : instagram/ladygaga
ऑस्कर विजेता गायिका लेडी गागा को गांजा पीने की लत थी। नशे की वजह से वो भारी दर्द से भी गुजरीं। 2013 में लेडी गागा ने कहा था कि 'मैंने खुद से वादा किया है कि मैं किसी भी तरह के नशे से दूर रहूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।