फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कैसे अपने ही जाल में फंस गईं रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स खरीदने और बेचने में भी थीं शामिल

Sat, 05 Sep 2020 08:19 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 05 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborthy proof in her phone
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत केस में शौविक की गिरफ्तारी के बाद अब रिया चक्रवर्ती फंसती नजर आ रही हैं। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बताया कि जांच में शौविक से पूछताछ के बाद अब रिया चक्रवर्ती से उनका सामना कराया जाएगा। एनसीबी की सक्रियता और केस में एक के बाद खुलती परतों के बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही रिया पर एक्शन लिया जा सकता है।

sushant singh rajput case rhea chakraborthy proof in her phone
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस में जब ड्रग्स एंगल सामने आया तब एक इंटरव्यू में रिया चक्रव्रती ने ड्रग्स के लेन देन से इनकार किया था। उन्होंने साफ कहा कि सुशांत नियमित तौर ड्रग्स का सेवन करते थे लेकिन उन्होंने कभी नहीं लिया। हालांकि अब जांच टीम को रिया के फोन से जो व्हाट्सएप चैट मिले हैं उनसे अभिनेत्री अपने ही जाल में फंसती दिख रही हैं।

sushant singh rajput case rhea chakraborthy proof in her phone
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में एनसीबी ने ये पाया कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स खरीदने, बेचने और उसके इस्तेमाल में शामिल थीं। रिया के व्हाट्सएप चैट में उन्होंने कॉन्ट्राबैंड्स प्रोडक्ट को खरीदा, बेचा और इस्तेमाल किया। यह नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट (NDPS) 1985 के दायरे में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborthy proof in her phone
शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एनसीबी की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ती जा रही है रिया की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शौविक के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर एक्शन लिया जा सकता है। सुशांत केस की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को अब कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए जांच एजेंसी ने पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborthy proof in her phone
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स लेन-देन के मामले में शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने प्रारंभिक पूछताछ में बहुत कुछ बता दिया है। कम से कम वह एंगल तो ठीक दिशा में जा रहा है, जिसे सामने रखकर इस मामले की जांच शुरू की गई थी। अभी तक दर्जनभर लोगों से पूछताछ की गई है, इसमें कई गप्पी यानी ड्रग पेडलर भी शामिल हैं। उसके अलावा रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की व्हॉट्सएप चैट में ड्रग्स को लेकर जो बातें की गई हैं, वहां से केस की राह ज्यादा आसान होती चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed