{"_id":"5f53998a8ebc3e54be3bf5cd","slug":"sushant-singh-rajput-case-ncb-on-court-showik-chakraborty-drug-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस: कोर्ट में एनसीबी ने शौविक के ड्रग्स लेन देन की कही बात, रिया चक्रवर्ती से कराया जाएगा सामना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत केस: कोर्ट में एनसीबी ने शौविक के ड्रग्स लेन देन की कही बात, रिया चक्रवर्ती से कराया जाएगा सामना
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में अदालत ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को नौ सितंबर तक नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। एनसीबी ने अदालत में कहा कि शौविक चक्रवर्ती ने कई अन्य लोगों के साथ ड्रग्स का लेनदेन किया था और आरोपी आब्देल बासित परिहार से संपर्क में थे।
2 of 6
शौविक, रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अदालत ने शनिवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। जांच टीम ने अदालत में कहा कि शौविक का सामना राजपूत के स्टाफ में शामिल रहे दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती से कराना जरूरी है।
3 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
शौविक और मिरांडा को शुक्रवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसिस (एनडीपीएस) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत रात में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने अदालत से कहा कि अन्य मामले सामने आए हैं जहां परिहार का शौविक और मिरांडा से संपर्क हुआ था। परिहार को ड्रग्स की व्यवस्था करने के मामले में एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
एनसीबी ने बताया कि परिहार ने शौविक के साथ अपने संपर्कों के बारे में बताया। वहीं शौविक ने कई नाम बताए हैं जिनके साथ वह ड्रग्स का लेन देन कर रहा था। एनसीबी ने अदालत को बताया गया कि शौविक की हिरासत इसलिए भी जरूरी है क्योंकि एनसीबी को अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ उसका सामना कराना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
शौविक और मिरांडा
- फोटो : ANI
एजेंसी ने कहा कि ड्रग्स की बिक्री और खरीद में शामिल अनेक नेटवर्कों का खुलासा करना होगा। शौविक का सामना राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती से कराना जरूरी है क्योंकि आपराधिक षड्यंत्र, उकसाने और अपराध करने के अनेक प्रयासों की विशेष भूमिकाएं शामिल हैं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।