फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड विक्की को मिस कर रहीं हैं अंकिता लोखंडे, भावुक होकर लिखा- जल्दी आ जाओ

Sun, 28 Mar 2021 11:34 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 28 Mar 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Shares Photo Missing Boyfriend Vicky Jain, Says 'Come Soon Okie'
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर  साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया हैंडल से अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो के साथ साथ अंकिता ने यह भी बताया कि वह विक्की को मिस कर रही हैं। अंकिता और विकी की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Ankita Lokhande Shares Photo Missing Boyfriend Vicky Jain, Says 'Come Soon Okie'
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, पिछले कई सालों से अंकिता विकी एक साथ रहते हैं। लेकिन इन दिनों विक्की किसी प्रोजेक्ट की वजह से उनसे दूर हैं। ऐसे में अंकिता उन्हें मिस कर रही हैं और याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है। फैंस अंकिता की पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीर के साथ साथ अंकिता ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।

Ankita Lokhande Shares Photo Missing Boyfriend Vicky Jain, Says 'Come Soon Okie'
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता ने लिखा, मेरे प्रिय जल्दी आ जाओ। फोटो में अंकिता लाइट ब्लू साड़ी में अपना साइड पोज दे रही हैं वहीं विक्की भी लाइट पिंक कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में दोनों की जोड़ी शानदार लग रही हैं।यह पहली बार नहीं है जब अंकिता ने विक्की के साथ कोई फोटो शेयर की हो। इससे पहले भी कई बार अपने प्यार का इजहार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Shares Photo Missing Boyfriend Vicky Jain, Says 'Come Soon Okie'
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : Twitter

अंकिता और विक्की लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं,लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कई बार इनके रोमांस पर निराशा जाहिर करते हैं। हालांकि अंकिता को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और वो खुले तौर पर विक्की के लिए अपना प्यार जताती हैं। वहीं विक्की और अंकिता के फैंस जल्द से जल्द इस कपल के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि अंकिता और विक्की अपने फैंस के साथ कब ये खुशखबरी साझा करते हैं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande Shares Photo Missing Boyfriend Vicky Jain, Says 'Come Soon Okie'
सुशांत सिंह राजपूत, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता विकी जैन से पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब छह सालों तक डेट किया था। सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता को विक्की जैन के रूप में नया प्यार मिला। बता दें कि विकास जैन उर्फ विक्की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं और वो मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टीम के को-ऑनर भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed