पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का डटकर मुकाबला कर रहा है। कोरोना से बचाव के लिए लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को भी कोविड-19 वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है और ऐसे में की सितारें भी अब तक वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी वैक्सीन लगवाने पहुंचीं लेकिन लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया।
कोरोना वैक्सीन: पहली डोज लगवाने के बाद ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे, यूजर्स बोले- इतने नखरे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे वैक्सीन का पहला डोज लगवाने पहुंची थीं और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके साथ ही वीडियो को देखते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, अंकिता लोखंडे ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो वैक्सीन लगवाने से पहले काफी घबराई हुई दिख रही हैं। डर छिपाने के लिए एक्ट्रेस लगातार भगवान के नाम का जाप कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर उन्हें गाइड करते हुए हिम्मत रखने की सलाह दे रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैंने अपना डोज ले लिया है, आप भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। वैक्सीनेटेड हो गई हूं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई।'
अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर कुछ सेलेब्स ने हंसने वाले इमोजी बनाएं लेकिन कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'कितना ड्रामा करते हैं ये लोग।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'यहां लोगों को मिल नहीं रही और तुम्हें ड्रामा सूझ रहा है।' एक ने कमेंट किया, 'एक छोटे से इंजेक्शन के लिए इतने नखरे।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने कमेंट किया, 'ओवरएक्टिंग अच्छी थी।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इस धारावाहिक में अंकिता ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अहम किरदार निभाया था। अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'बागी 3' में भी अहम भूमिका निभाई।