फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Vicky Wedding: शादी से पहले अस्पताल में भर्ती हुईं अंकिता लोखंडे, तस्वीर शेयर कर बताई वजह

Wed, 08 Dec 2021 07:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 08 Dec 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Ankita Vicky Wedding: Ankita Lokhande hospitalized before marriage due to this reason shared the picture on instagram
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में इन दिनों कई सेलेब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ कल यानी 9 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। तो वहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इसी महीने अपने मंगेतर विक्की जैन के साथ शादी रचाने वाली है। इसके लिए अभिनेत्री के प्री- वेडिंग रिचुअल्स भी शुरू हो चुके हैं। यहां तक कि दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। 



ऐसे में फैंस अब बेसब्री से अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की शादी की इंतजार कर रहे हैं। शादी की धूमधाम के बीच अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री को कल रात अचानक अस्पताल भर्ती कराया गया है। दरअसल, पैर में मोच आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। लेकिन डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। 

Ankita Vicky Wedding: Ankita Lokhande hospitalized before marriage due to this reason shared the picture on instagram
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनके पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा टॉक टू माई (फुट वाला एक इमोजी) भी शेयर किया। साथ ही उन्होंने इस तस्वीर में अपने मंगेतर विक्की जैन को भी टैग किया। 

 

Ankita Vicky Wedding: Ankita Lokhande hospitalized before marriage due to this reason shared the picture on instagram
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही अंकिता ने पवित्र रिश्ता के सह-कलाकार महेश शेट्टी द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर भी शेयर की। इस फोटो में, महेश उनके बिस्तर के बगल में बैठे हैं और अपना पैर अंकिता के पैर के पास टिका रखा है। उन्होंने इसके साथ लिखा, "उसका पैर बनाम मेरा पैर।" महेश ने इस पोसट में अंकिता को भी टैग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Vicky Wedding: Ankita Lokhande hospitalized before marriage due to this reason shared the picture on instagram
अंकिता लोखंडे की शादी का कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता और विक्की इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। दोनों मुंबई के ग्रैंड हैयात में शादी करेंगे। हाल ही में अंकिता की करीबी दोस्त अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अंकिता और विक्की की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, इससे पहले अंकिता लोखंडे की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आई थी। इन फोटोज में वह बरगंडी ड्रेस पहनी नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Ankita Vicky Wedding: Ankita Lokhande hospitalized before marriage due to this reason shared the picture on instagram
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलवा बीते दिनों सोशल मीडिया पर अंकिता और उनके बॉयफ्रेंड विक्की की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की दोनों मुण्डावर बांधे नजर आ रहे थे। कुछ यूजर्स इन तस्वीरों को देख असमंजस में पड़ गए थे कि अभिनेत्री ने शादी कर ली है। हालांकि, यह तस्वीरें शादी की नहीं बल्कि शादी से पहले होने वाली रस्मों की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed