फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMDB Rating: ‘लकड़बग्घा’ को आईएमडीबी पर मिली 8.9 की रेटिंग, विकीपीडिया जैसी ही आईएमडीबी की भी खुली पोल

Thu, 19 Jan 2023 11:11 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 19 Jan 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Anshuman Jha Lakadbaggha got 8.9 rating on IMDB know about kuttey sachin the ultimate winner and other movies
लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में विकीपीडियो को लेकर जो अहम टिप्पणी की है, वह एक तरह से देखा जाए तो उन सारे पोर्टल्स को लेकर भी उपयोगकर्ताओं को सतर्क करती है, जिन पर कोई भी यूजर कुछ भी सामग्री बिना किसी रोकटोक के अपलोड कर सकता है। कुछ ऐसा ही हाल फिल्मों की रेटिंग जारी करने वाले पोर्टल आईएमडीबी का है। इस वेबसाइट पर मिलने वाली रेटिंग फिल्मों को सैटेलाइट और ओटीटी पर ऊंचे दामों में बहुत काम आती है। ये अलग बात है कि ये रेटिंग कैसे बढ़ाई जाती है, ये अब सबको पता चल चुका है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इस तरह की रेटिंग एक छलावा है। फिल्में अच्छी रेटिंग दिखाकर ओटीटी की मोटी डील तो कर लेती हैं, लेकिन सच यही है कि ऐसी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों को दर्शक तक नहीं मिलते हैं। थोड़ा सच आप भी समझिए..

Anshuman Jha Lakadbaggha got 8.9 rating on IMDB know about kuttey sachin the ultimate winner and other movies
लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लकड़बग्घा
दर्शकों को उम्मीद यही थी कि अंशुमन झा की फिल्म 'लकड़बग्घा' आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' को जबर्दस्त टक्कर देगी लेकिन यह फिल्म 'कुत्ते' से भी कमजोर साबित हुई। ये और बात है कि आईएमडीबी पर इस फिल्म को 8.9 की रेटिंग मिली है। वहीं, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक करोड़ रुपये के अंदर तक ही सिमट कर रह गया है। विक्टर मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग इसका इस्तेमाल करने वालों की आंखें खोल देने के लिए काफी है। 13 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म में अंशुमन झा के अलावा ऋद्धि डोगरा और परेश पाहूजा अहम भूमिकाओं में नजर आए।

Anshuman Jha Lakadbaggha got 8.9 rating on IMDB know about kuttey sachin the ultimate winner and other movies
कुत्ते फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुत्ते
निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने फिल्म 'कुत्ते' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को रिलीज हुई। इस फिल्म को भी आईएमडीबी पर जबर्दस्त तरीके से 7.5 की रेटिंग मिली है। फिल्म पहले हफ्ते में ही फ्लॉप हो चुकी है। इसके सैटेलाइट राइट पहले ही बिक चुके हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की रेटिंग इसलिए भी बढ़ाई जा रही है ताकि इसके ओटीटी और सैटेलाइट की खरीद को मंजूरी देने वाले अपनी गर्दन बचा सकें।

Shark Tank 2: शार्क टैंक इंडिया 2 के मंच पर पहुंचे जेठालाल? बोले- 'मेरा पेट दो ही रोटी से भरेगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anshuman Jha Lakadbaggha got 8.9 rating on IMDB know about kuttey sachin the ultimate winner and other movies
सचिन- दी अल्टीमेट विनर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सचिन- दी अल्टीमेट विनर
कथित रूप से 13 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'सचिन -द अल्टीमेट विनर' की आईएमडीबी रेटिंग ने गुरमीत राम रहीम की फिल्मों  की रेटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। आईएमडीबी पर 10 में से 10 की रेटिंग पाने वाली और द्वीप राज कोछार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वेद थापर, ध्रुव राज और शिवानी शर्मा की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को पता ही नहीं चला और ना ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े ही कहीं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Anshuman Jha Lakadbaggha got 8.9 rating on IMDB know about kuttey sachin the ultimate winner and other movies
द वाई - फोटो : सोशल मीडिया

द वाई
इन फिल्मों से पहले 6 जनवरी 2023 को दो कथित हिंदी फिल्में 'द वाई' और 'जय देवा' रिलीज हुई। ‘जय देवा’ कब रिलीज हुई और कब थिएटर से उतर गई, इसके बारे में किसी को पता ही नहीं चला। अलबत्ता ‘द वाई’ की थोड़ी बहुत चर्चा हुई। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.4 रेटिंग है। छह करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। गिरिदेव राज के निर्देशन में बनी यह फिल्म साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में युवान हरिहरन और लियोनिला डिसूजा लीड रोल में थे। 

Throwback Thursday: जब नॉनवेज की वजह से बंद हो गई अजय देवगन-संजय दत्त की यह फिल्म, किस्सा जान रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed