कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश के साथ ही साथ सिनेमा भी थम सा गया है। फिल्मों और बाकी कार्यक्रमों के शूट रुक जाने की वजह से सितारे भी घर में ही कैद हैं और बोर हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ही अंताक्षरी खेलना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ भी इस अंताक्षरी का हिस्सा बन गए हैं।
Viral Video: इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ ने गाया गाना, अर्जुन कपूर ने लिखा- 'बेटा, तुम क्या...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ को अंताक्षरी चैलेंज दिया। ऐसे में टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिल्म बागी का गाना गाते हुए इस चैलेंज को पूरा किया। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी का गाना सब तेरा गाया है।
टाइगर श्रॉफ के गाना गाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक तरफ जहा आम फैंस टाइगर के इस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी जमकर टाइगर की वाहवाही कर रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और कृति सेनन का कमेंट टॉप पर है।
टाइगर की तारीफ करते हुए अर्जुन ने कमेंट किया, 'बेटा, तुम क्या नहीं कर सकते, टैलेंट का ज्वालामुखी हो तुम।' वहीं कृति सेनन ने कमेंट करते लिखा, ' मैंने क्यों कभी तुमसे पहले गाना सुना, यार तुम बहुत अच्छा गाना गाते हो। तुम्हे तो प्रोफेशनली गाने गाना चाहिए, अब मुझे डर लग रहा है कि चैलेंज लेना चाहिए या नहीं।'
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
अर्जुन और कृति के अलावा अनन्या पांडे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये टाइगी, आखिरकार सभी को पता लग गया कि तुम एक कमाल के सिंगर हो। मैं तुम्हारे इस 500वें टैलेंट का इंतजार कर रही थी।' टाइगर के वीडियो के साथ ही साथ सितारों के कमेंट को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।