भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा एक फैसला लिया गया है। जिसका समर्थन बॉलीवुड सितारे भी ककर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में फैसला सुनाते हुए 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिससे कोरोना को महामारी बनने से बचाया जा सके। तो वहीं बॉलीवुड की तरफ से भी अब पीएम मोदी का समर्थन किया जा रहा है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारों ने पीएम का समर्थन करते हुए लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।
दिलीप कुमार ने भी किया पीएम मोदी का समर्थन, लोगों से की घर में ही रहने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो वहीं अब अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने भी पीएम मोदी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलीप कुमार अक्सर हर फैसले या मुद्दे को लकेर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। तो वहीं इस अति अहम मुद्दे को लेकर भी प्रधानमंत्री का समर्थन किया है। दिलीप कुमार ने भी लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।
दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ये अपील की है। दिलीप कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में दिलीप कुमार ने लिखा, 'दवा भी, दुआ भी, पहले कुछ फासला भी, वो करीम है रहीम है, और वही मुश्किल कुशा भी। मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि घर पर रहें। कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन करें। भगवान आप सभी का भला करें।'
Dawa bui, dua bhi
Pehle kuch faasla bhi
Woh kareem hai raheem hai
Aur wahi mushkil kusha bhi
My sincere appeal to all of you, #StayHome and obey the #CoronavirusLockdown. God bless us all.
इससे पहले भी दिलीप कुमार अपने फैन्स से बाहर न निकलने की अपील कर चुके हैं। गौरतलब है कि दिलीप कुमार खुद भी कोरोना वायरस के देश में आते ही अपने आप को उससे सुरक्षित कर लिया था। दिलीप कुमार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया था। इस बात की जानकारी भी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी थी।
वहीं बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस लॉकडाउन का समर्थन किया है। बीते दिन अभिनेता अक्षय कुमार ने भी लॉकडाउन का समर्थन करते हुए लोगों पर गुस्सा जाहिर किया था। अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने भी पीएम मोदी के इस लॉकडाउन का समर्थन किया है।