फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown India: पीएम के एलान पर अनुराग कश्यप ने किया ट्वीट- 'अब कहें तो कहें क्या'

Wed, 25 Mar 2020 12:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 25 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap tweet reaction pm narendra modi lockdown india
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे पूरे देश में लॉकडाउन का एलान किया। ये लॉकडाउन अगले 21 दिन तक रहेगा। पीएम के एलान के बाद अचानक राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अफरा-तफरी में सामान इकट्ठा करने लगे।

anurag kashyap tweet reaction pm narendra modi lockdown india
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media

इस बीच लोगों ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत भी किया। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घरों में रहना ही उपाय है। बॉलीवुड सितारों भी पीएम के फैसले का समर्थन करते दिखे हालांकि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कुछ चीजों को लेकर नाराजगी जताई है। 

anurag kashyap tweet reaction pm narendra modi lockdown india
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आठ बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतजाम कर लेते। हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के, क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही? अब कहें तो कहें क्या। ठीक है प्रभु’।

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap tweet reaction pm narendra modi lockdown india
Anurag Kashyap and PM Modi - फोटो : twitter

इसके अगले ट्वीट में अनुराग कश्यप पीएम का शुक्रिया कहते भी पाए गए। दरअसल प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर लोगों को बताया कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। रोजमर्रा की जो भी चीजें हैं, उनकी कमी नहीं होने दी जाएगी। अनुराग कश्यप ने इसी ट्वीट पर लिखा- 'शुक्रिया।'

विज्ञापन
anurag kashyap tweet reaction pm narendra modi lockdown india
amitabh bachchan - फोटो : social media

कोरोना वायरस से जंग लड़ने में पूरा देश एक साथ आ चुका है। सिनेमा जगत भी इन नाजुक परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी समझ रहा है। कलाकार लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख, सलमान, आमिर, प्रियंका, दीपिका सभी ने खुद को इस मुहिम का हिस्सा बना लिया है। 

10 साल बाद शिल्पा शेट्टी का खुलासा, बोलीं- 'शमिता के डेब्यू पर लगा अब नहीं देगा कोई काम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed