21 दिन के लॉकडाउन पर कार्तिक आर्यन का नया पोस्ट, लाखों लोगों ने किया पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने अपने पर बना एक मीम शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार की जगह उनकी फोटो लगी है और वो पीएम मोदी से एक अपील कर रहे हैं। यह फिल्म 'फिर हेराफेरी' का वो सीन है, जब अक्षय कुमार राजपाल यादव से 21 दिन में पैसे डबल करने की बात करते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कार्तिक की इस पोस्ट को अभी तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि इससे पहले कार्तिक ने कोरोना वायरस को लेकर एक मोनोलॉग शेयर किया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। साथ ही ये वीडियो पीएम मोदी को भी काफी पसंद आया था। पीएम ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कार्तिक का ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, 'यह युवा अभिनेता आपसे कुछ कहना चाहता है... ये समय है 'ज्यादा सावधान' रहने का और करो 'कोरोना का पंचनामा'!'