फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल बाद शिल्पा शेट्टी का खुलासा, बोलीं- 'शमिता के डेब्यू पर लगा अब नहीं देगा कोई काम'

Wed, 25 Mar 2020 12:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 25 Mar 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty says I was feeling insecure thought people do not give me work after Shamita debuted
Shilpa Shetty and Shamita - फोटो : file photo

साल 2020 अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के लिए खुशियों भरा रहा। हाल ही में वो दूसरी बार मां बनीं तो कई साल बाद फिर से बॉलीवुड में कदम रखने को एकदम तैयार हैं। शिल्पा की ही तरह उनकी छोटी बहन शमिता ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन उतनी कामयाब नहीं हो पाईं जितनी कि शिल्पा। अपनी छोटी बहन के डेब्यू को लेकर शिल्पा ने बड़ा खुलासा किया है। 

Shilpa Shetty says I was feeling insecure thought people do not give me work after Shamita debuted
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा ने ये खुलासा एक शो में किया था। इस शो का नाम 'नो मोर सीक्रेट सीजन 2' है। इस शो में शिल्पा ने बताया कि जब 'मोहब्बतें' फिल्म से शमिता बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थीं तो वो असुरक्षित महसूस कर रही थीं। ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने कहा- 'मुझे हमेशा यही लगता है कि वो मुझसे देखने में ज्यादा अच्छी है, गोरी भी है। बेहतर अभिनेत्री और डांसर भी है। मैं इस शो में इस बात को स्वीकारना चाहती हूं कि जब वो डेब्यू कर रही थी तो उस वक्त मुझे ऐसा लग रहा था कि अब मुझे कोई भी काम नहीं देगा।'

Shilpa Shetty says I was feeling insecure thought people do not give me work after Shamita debuted
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा ने आगे कहा- 'मैं स्कूल में स्पोर्ट्स में अच्छी थी। जब सिनेमाजगत में आई तो यहां सब कुछ अलग था। मुझे अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। मुझे पता है लोग तुलना करते हैं लेकिन मीडिया मेरे प्रति हमेशा कठोर रही।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty says I was feeling insecure thought people do not give me work after Shamita debuted
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा आखिरी बार 'अपने' फिल्म में दिखी थीं। वहीं अब एक बार फिर से शिल्पा 'निकम्मा' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। 'निकम्मा' फिल्म का निर्देशन साबिर खान कर रहे हैं। इसमें शिल्पा के अलावा अभिमन्यु दसानी भी हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty says I was feeling insecure thought people do not give me work after Shamita debuted
Mard Ko Dard Nahi Hota - फोटो : social media
अभिमन्यु 'मैंने प्यार किया' फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं। अभिमन्यु ने 'मर्द को दर्द नहीं होता' फिल्म से डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ राधिका मदान लीड रोल में थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 

पीएम मोदी के बारे में बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत से की खूब बात, कहा- उनका सेंस ऑफ ह्यूमर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed