बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे हैं जो सालों से चले आ रहे हैं, जैसे मादुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, जूही चावला। वैसे ही कई ऐसे भी नाम हैं जो अपने जमाने में काफी चर्चित रहे हैं लेकिन आज उनको दर्शक भुला चुके हैं। जहां एक समय ये अभिनेत्रियां लोगों की पसंदीदा हुआ करती थीं। तो वहीं अब ये अभिनेत्रियां गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में हम बात करेंगे...
अनु अग्रवाल से प्रिया गिल तक, हिट फिल्में देने के बाद गुमनामी की जिदंगी जी रही हैं ये अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु अग्रवाल
फिल्म आशिकी 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म रही है। महेश भट्ट की इस फिल्म से अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने बड़े पर्दे पर आमद दर्ज की थी। इस फिल्म के बाद अनु रातोंरात स्टार बन गई थीं। लेकिन आज अनु कहां हैं इसकी सुध किसी को नहीं है। अनु के फिल्मी करियर पर ब्रेक लगाया उनके एक्सिडेंट ने। एक्सिडेंट के बाद अनु की याददाश्त चली गई और वो 29 दिन कोमा में रहीं थी। जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई और आज वे गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
मीनाक्षी शेषाद्रि
बॉलीवुड की 'दामिनी' यानि मीनाक्षी शेषाद्रि 1981 में मिस इंडिया बनी थीं। इसके बाद से ही इनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई थी। मिनाक्षी ने 1982 में फिल्म 'पेंटर बाबू' में काम किया। लेकिन वो ज्यादा दिन तक फिल्मों में नहीं टिक पाईं। हालांकि कम समय में ही उन्होंने 'दामिनी', 'शहंशाह', 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसी फिल्मों में काम किया। मिनाक्षी आखिरी बार सनी देओल के सात फिल्म 'घातक' में नजर आई थीं। जिसके बाद मीनाक्षी शादी कर विदेश में बस गईं।
ममता कुलकर्णी
फिल्म 'करण-अर्जुन' में बॉलीवुड के भाईजान और बॉलीवुड के बादशाह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का भी फिल्मी सफर काफी छोटा रहा था। उन्होंने सन 1993 में पिल्म अशांत से फिल्मी सफर की शुरुआत की। हालांकि ममता का फिल्मी सफर 10 साल का भी नहीं रहा। उन्होंने अपेन फिल्मी करियर में कई हिट पिल्मों में भी काम किया। लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
संदली सिन्हा
फिल्म 'तुम बिन' के गाने तो आज भी सभी की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री संदली सिन्हा ने अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद पिजर, अब तुन्हारे हवाले वतन साथियों जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन संदली का का करियर भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। संदली को आखिरी बार फिल्म 'तुम बिन 2' में छोटे से किरदान में देखा गया था। संदली अब फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ जीवनयापन कर रही हैं।