फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर को छोड़ कार्तिक के साथ एयरपोर्ट पर डांस करने लगीं दीपिका, देखते रह गए फैंस

Sun, 01 Dec 2019 11:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone dance with kartik aaryan dheeme dheeme dance
कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों में व्यस्त हैं। मेकर्स के वो पसंदीदा बने हुए हैं। वो जहां भी जाते हैं फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती है। एक बार फिर कार्तिक आर्यन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खास बात ये रही कि उनके साथ दीपिका पादुकोण भी थीं। 

deepika padukone dance with kartik aaryan dheeme dheeme dance
कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'धीमे धीमे चैलेंज' चल रहा है। कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण से इस गाने के स्टेप करने के लिए कहा। दीपिका भी पीछे नहीं रहीं और वो बिल्कुल कदम से कदम मिलाते हुए डांस करने लगीं। दोनों जब डांस कर रहे थे तब एयरपोर्ट पर मौजूद उनके फैंस वीडियो बनाने लगे।

deepika padukone dance with kartik aaryan dheeme dheeme dance
कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'कार्तिक आर्यन क्या आप मुझे 'धीमे-धीमे' स्टेप सिखाएंगे? मुझे भी धीमे-धीमे चैलेंज में भाग लेना है।' अब दीपिका ने ये रिक्वेस्ट की तो भला कार्तिक कैसे मना कर सकते थे। लुक्स की बात करें तो दीपिका ने इस दौरान सफेद रंग के टॉप के साथ हल्के नीले रंग की जींस पहनी थी। उस पर लाल रंग का जैकेट उन पर काफी जच रहा था। वहीं कार्तिक आर्यन ने भी कूल अंदाज अपनाया था। उन्होंने सफेद टीशर्ट, ब्लैक पैंट के साथ बैंगनी रंग का जैकेट कैरी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Swift moves #dheemedheeme with #kartikaaryan and #deepikapadukone ❤❤❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone dance with kartik aaryan dheeme dheeme dance
kartik aaryan - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। 'पति पत्नी और वो' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर पति-पत्नी जबकि अनन्या पांडे, कार्तिक के गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
deepika padukone dance with kartik aaryan dheeme dheeme dance
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दीपिका की बात करें तो वो जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता 'विक्रांत मेस्सी' हैं। इसके अलावा वो फिल्म '83' में दिखाई देंगी।

फैंस के सेल्फी लेने पर सारा ने दिया ये रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed