{"_id":"5c53c76ebdec2273923c1961","slug":"anu-malik-nephew-amaal-malik-supports-metoo-and-says-he-is-not-the-part-of-my-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनु मलिक के भतीजे ने किया MeToo का सपोर्ट, बोले- 'उन्हें अपनी फैमिली का हिस्सा नहीं मानता...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनु मलिक के भतीजे ने किया MeToo का सपोर्ट, बोले- 'उन्हें अपनी फैमिली का हिस्सा नहीं मानता...'
बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की लहर की चपेट में म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक भी आ गए थे । सिंगर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे । उस समय अनु मलिक 'इंडियन आइडल' को जज कर रहे थे । आरोप लगने के बाद अनु मलिक को शो से हटा दिया गया था । अनु मलिक ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी साध रखी है ।
2 of 7
amaal malik
हाल ही में अनु मलिक के भतीजे अमाल मलिक ने इस बारे में बयान दिया है । अमाल का कहना है कि वो अनु मलिक को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानते हैं । बता दें कि अमाल जल्द ही अपकमिंग शो किड्स सारेगामापा लिटिल चैम्पियन में जज के रूप में नजर आएंगे ।
3 of 7
amaal malik
इसी शो के एक प्रमोशनल ईवेंट में अमाल ने इंटरव्यू में ये बात कही । अमाल ने कहा, 'जब यह सब हुआ तो ये हमारे लिए अपमानजनक था । लेकिन अहम ये है कि हमारे लिए सबसे पहले फैमिली के हम चार सदस्य हैं । इसके अलावा मैं किसी को भी अपनी फैमिली नहीं मानता हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
amaal malik
'इसके अलावा मैं किसी को भी अपनी फैमिली नहीं मानता हूं । मैं MeToo मूवमेंट को सपोर्ट करता हूं और पूरी तरह से इसके साथ हूं । जब सोशल मीडिया पर लोग बात करते हैं तो वह गलत लगता है । जब आपने किसी पर आरोप लगाए हों और उसका नाम लिया हो तो आपको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए ।'
विज्ञापन
5 of 7
Anu Malik
- फोटो : instagram
बता दें कि श्वेता पंडित और सोना महापात्रा के अलावा 2 और महिलाओं ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे । इन दोनों महिलाओं ने मिड डे से बातचीत में कहा था अनु मलिक पर आरोप पर लगाए थे । 90 के दशक में स्ट्रगलिंग सिंगर रही महिला ने कहा था कि अनु मलिक ने उसे गलत ढंग से छुआ था । आपत्ति व्यक्त करने पर उन्होंने हंसते हुए सॉरी बोल दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।