फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anu Malik: स्टार किड्स पर अनु मलिक का बड़ा बयान, बोले- बाहरी लोगों के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना ज्यादा आसान

Mon, 12 Jun 2023 07:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anu Malik talks about star kids and outsiders career in industry says its easier for someone from outside
अनु मलिक - फोटो : Instagram

मशहूर संगीतकार और सिंगर अनु मलिक को बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट गाने देने के लिए पहचाना जाता है। अपने म्यूजिक और गानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अनु मलिक ने हाल ही में इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के बारे में खुलकर बात की है और कहा कि स्टार किड्स के लिए चीजें कभी आसान नहीं होती हैं। एएनआई के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में, उन्होंने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष को याद किया और यह भी बताया किया कि कैसे उनकी बेटियां अनमोल और अदा मलिक अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Anu Malik talks about star kids and outsiders career in industry says its easier for someone from outside
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक ने इंडस्ट्री के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल मुद्दे पर बात एएनआई से बातचीत में अपने विचार साझा किए। संगीतकार को लगता है कि स्टार किड्स के लिए चीजें बिल्कुल भी आसान नहीं होती हैं और जो लोग यह सोचते हैं वह एकदम गलत सोचते हैं। उन्होंने कहा, 'देखिए जो नेपोटिज्म की बात करते हैं और कहते हैं कि स्टार किड्स के लिए चीजें काफी आसान हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है। बल्कि स्टार किड्स की बजाय बाहर से आए लोगों के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना ज्यादा आसान होता है।'

Anu Malik talks about star kids and outsiders career in industry says its easier for someone from outside
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक ने आगे कहा, 'मेरी बेटी अनमोल एक बेहतरीन गायिका है और मैंने अनगिनत गायकों की मदद की है लेकिन क्या किसी ने आगे आकर मेरी बेटी के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है? न तो उसने किसी से काम मांगा। उसके चेहरे पर कई बार दरवाजे बंद हुए थे। वह मेरी बेटी है और उसे अभी भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि जितना मैंने किया था उससे भी ज्यादा। वास्तव में, मेरी छोटी बेटी अदा ने भी बहुत मेहनत की। वह एक फैशन डिजाइनर है। मैंने और मेरी पत्नी ने अभी-अभी अपने बच्चों को पढ़ाने, उन्हें शिक्षित करने और उन्हें समाज में अपना सिर ऊंचा रखने देने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anu Malik talks about star kids and outsiders career in industry says its easier for someone from outside
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक ने अपने करियर में एक संगीतकार और गायक  के रूप में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'रिफ्यूजी' से ताल पे जब और मेरे हमसफर, मैं हूं ना से तुमसे मिलके दिल का जो हाल, बाजीगर से बाजीगर ओ बाजीगर जैसी कई हिट फिल्मों में कई शानदार गाने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना उनके लिए कभी आसान नहीं रहा।
SSMB29: महेश बाबू-राजामौली की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

विज्ञापन
Anu Malik talks about star kids and outsiders career in industry says its easier for someone from outside
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ावों के बार में बात करते हुए कहा कि, 'तन की, मन की, धन की तकलीफ देखी है मैंने। और कड़ी मेहनत जो करियर में बढ़ने में मदद करती है।'  बीते दिनों अनु मलिक ने  उन्होंने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच होने वाली तुलना पर अपनी राय दी थी। अनु मलिक ने बताया था कि कई बॉलीवुड फिल्में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहीं और साउथ सिनेमा बेहतर क्यों कर रहा है।
King Of Kotha: 'किंग ऑफ कोठा' के क्लाइमैक्स से खुश नहीं हैं मेकर्स-दुलकर सलमान, कोच्चि में फिर से की गई शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed