{"_id":"64870a774226b5a1a10d58a9","slug":"nushrratt-bharuccha-slammed-bollywood-for-its-grade-system-reveals-industry-dark-side-chhorrii-2-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा हो चुकी हैं ग्रेड सिस्टम की शिकार, बॉलीवुड का डार्क साइड उजागर कर किया हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा हो चुकी हैं ग्रेड सिस्टम की शिकार, बॉलीवुड का डार्क साइड उजागर कर किया हैरान
नुसरत भरूचा ने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। नुसरत ने पर्दे पर अलग-अलग भूमिकाओं को निभाकर खुद को साबित किया है। लंबे समय से फिल्मों में एक्टिव रहने वाली नुसरत अब इंडस्ट्री में फैले ग्रेड सिस्टम पर अपनी चुप्पी तोड़ती देखी गई हैं। साथ ही बी-टाउन के कच्चे-चिट्ठों का खुलासा करती नजर आई हैं, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है।
2 of 5
नुसरत भरूचा
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा अपने हालिया इंटरव्यू में अतीत के किस्सों को याद कर इंडस्ट्री में फैले ग्रेडिंग सिस्टम पर चुप्पी तोड़ती नजर आईं। एक्ट्रेस ने साझा किया, 'मेरे जैसे स्टार्स से कभी-कभी पूछा जाता है कि हमें हमारा हक क्यों नहीं मिल रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों के दिमाग में ग्रेड होते हैं।'
3 of 5
नुसरत भरूचा
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'लोग सोचते हैं यह 'ए' ग्रेड एक्ट्रेस हैं, यह ग्रेड 'बी' एक्ट्रेस हैं। मुझे नहीं पता कि यह क्यों मौजूद है। फिल्ममेकर एक्टिंग करने की क्षमता के आधार पर स्टार्स को कास्ट क्यों नहीं कर सकते। अगर कोई सितारा किरदार में ठीक बैठता है, और अच्छा काम करता है तो उसे कास्ट किया जाना चाहिए।'
नुसरत भरूचा ने बीते दिन एक इंटरव्यू में फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे के जरिए रिप्लेस किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने इसका जिम्मेदार फिल्ममेकर्स को ठहराया और बताया कि उन्हें 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए पूछा भी नहीं गया। 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं नुसरत इंडस्ट्री में फैले ग्रेडिंग सिस्टम से खासा नाराज हैं, और अब इस पर चुप्पी तोड़ अपना दर्द साझा करती नजर आई हैं।
नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'छोरी 2' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है। इसके अलावा एक्ट्रेस की झोली में एक बड़ा प्रोजेक्ट होने की जानकारी है, जिस पर अबतक नुसरत ने भी चुप्पी साध रखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।