फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: आलिया-रणवीर की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, आदिपुरुष से जुड़ा होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर

Mon, 12 Jun 2023 05:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser to get released with Om Raut Prabhas Kriti Sanon Adipurush
आदिपुरुष, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

ओम राउत निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। प्रभास को भगवान राम और कृति सेनन को माता सीता के रूप में पेश करने वाली इस फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अब 'आदिपुरुष' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस फिल्म के साथ एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम जुड़ रहा है। करण जौहर निर्देशित आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर पर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो 'आदिपुरुष' के भी कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है। 

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser to get released with Om Raut Prabhas Kriti Sanon Adipurush
आदिपुरुष, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सबको पोस्टर्स के बाद अब फिल्म का टीजर देखना है और खबर है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। 

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser to get released with Om Raut Prabhas Kriti Sanon Adipurush
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक मिनट 19 सेकंड लंबे टीजर को इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा प्रमाणित किया गया था। इसके बाद अब चर्चा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस टीजर की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन यह निश्चित रूप से 16 जून के आसपास होगी, जब 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर के सामने आने के बाद ही सभी काफी उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser to get released with Om Raut Prabhas Kriti Sanon Adipurush
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ करण जौहर लगभग सात साल के ब्रेक के बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं। इस फैमिली ड्रामा  में आलिया और रणवीर के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। वहीं 'आदिपुरुष' की बात करें तो रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह, देवदत नागे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की चर्चा इस समय किसी न किसी तरह से चारों तरफ हो रही है। ओम राउत निर्देशित यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  
The Trial Trailer: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार काजोल, 'द ट्रायल' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser to get released with Om Raut Prabhas Kriti Sanon Adipurush
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

इस साल मार्च में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा करते हुए करण जौहर ने एक भावनात्मक नोट लिखा था, 'मुझे एक फिल्म निर्देशित किए हुए सात साल हो गए हैं ... मैंने एक फिल्म की यात्रा शुरू की, जिसे मुझे विभिन्न अपरिहार्य कारणों से बीच में ही रोकना पड़ा और फिर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का आइडिया मेरे पास एक वास्तविक जीवन पारिवारिक उपाख्यान से आया था, मुझे सबसे अच्छी टीम का आशीर्वाद मिला था … एक टीम इतनी प्यार से भरी थी कि उन्हें अलविदा कहना आसान नहीं था... कोर टीम में से हर एक को धन्यवाद मोटे, पतले, कोविड और खराब मौसम में मेरी मदद की…। हम 28 जुलाई 2023 को आप सभी के साथ अपने प्यार, परिवार, मौज-मस्ती और आनंद के अपने श्रम को साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते... आपसे फिल्म में मिलते हैं !!'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed