सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: बड़े पर्दे पर नए अवतार में धूम मचाएगा 'छोटा भीम', अनुपम खेर ने साझा किया एक्शन फिल्म का टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Sep 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher announces Chhota Bheem Yagya Bhasin action film Curse Of Damyaan shares Teaser releasing in 2024
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमेटेड कार्टून 'छोटा भीम' बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब बड़े पर्दे पर खास अंदाज में 'छोटा भीम' दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। अब बच्चों की फ्रेंचाइजी को अपनी लाइव एक्शन फीचर फिल्म मिल रही है। अनुपम खेर ने एक रोमांचक टीजर के साथ इसकी घोषणा की, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Trending Videos
Anupam Kher announces Chhota Bheem Yagya Bhasin action film Curse Of Damyaan shares Teaser releasing in 2024
अनुपम खेर - फोटो : social media

लाइव एक्शन फीचर फिल्म में अनुपम खेर, सुरभि तिवारी, यज्ञ भसीन से लेकर मकरंद देशपांडे जैसे सितारे नजर आएंगे। गुरुवार को मेकर्स ने इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया था। अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर आगामी फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी किया, जिसमें उन सभी किरदारों की झलक दिखाई गई, जिन्हें हम सभी प्यार करते हैं और प्रशंसा करते हैं। इसमें छोटा भीम को बुरे लोगों से लड़ते हुए दिखाया गया था, जिसकी कमान दमयान नाम के एक किरदार ने संभाली थी। लगभग दो मिनट लंबे टीजर में कुछ लड़ाई वाले दृश्यों और अनुपम खेर के कुछ सीन्स को दिखाया गया है।

B-Town: खूब उड़ी इन एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की झूठी अफवाह, किसी ने किया खारिज तो किसी ने जताया गुस्सा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher announces Chhota Bheem Yagya Bhasin action film Curse Of Damyaan shares Teaser releasing in 2024
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने फिल्म के टीजर के साथ को एक नोट के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, प्रतिष्ठित चरित्र, 'छोटा भीम' के रूप में एक रोमांचक नए साहसिक कार्य को शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए। 'छोटा भीम' एनिमेटेड दुनिया से बाहर और एक लाइव एक्शन फीचर फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर कदम रख रहा है। यहां छोटा भीम की जादुई दुनिया की एक झलक है। सिनेमाघरों में 2024 में आएगी फिल्म। जय हो।


Anupam Kher announces Chhota Bheem Yagya Bhasin action film Curse Of Damyaan shares Teaser releasing in 2024
अनुपम खेर - फोटो : social media

फिल्म में 'छोटा भीम' का रोल यज्ञ भसीन ने निभाया किया है। वहीं, 'चुटकी' के रोल में आश्रिया मिश्रा, 'टुनटुन मौसी' के किरदार में 'शगुन' सीरियल से मशहूर हुईं सुरभि तिवारी नजर आई हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन राजीव चिलका ने किया है। इसे नए अंदाज को लिखने वाले नीरज विक्रम हैं। 

Ramya Krishnan: श्रीदेवी की एक ना से बदली बाहुबली की राजमाता शिवगामी की जिंदगी, ऐसे बन गईं सुपरस्टार

विज्ञापन
Anupam Kher announces Chhota Bheem Yagya Bhasin action film Curse Of Damyaan shares Teaser releasing in 2024
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अनुपम खेर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता के पास कई दिलचस्प परियोजनाएं हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक रोमांचक घोषणा की, जिसमें आगामी कैंडियन फिल्म में उनकी उपस्थिति की एक झलक पेश की गई। अनुपम खेर ईशा मार्जारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कैलोरी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म एक सिख-कनाडाई परिवार के जीवन और अनुभवों का पता लगाएगी। इसके अलावा वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Mrunal Thakur: 'आज मैं जहां हूं, अभिनय के प्रति अपनी भूख के कारण हूं', अपनी करियर यात्रा पर बोलीं मृणाल ठाकुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed