सोशल मीडिया के इस दौर में सूचनाएं बहुत तेजी से फैलती हैं। मगर, उन सूचनाओं में वास्तविक कितनी होती हैं, यह बड़ा सवाल है। फर्जी खबरों का शिकार फिल्मी सितारे सबसे ज्यादा होते हैं। अक्सर इनकी फिल्मों और किरदारों को लेकर तरह-तरह की झूठीं खबरें प्रसारित होती हैं। प्रोफेशनल फ्रंट से अलग फिल्मी हस्तियों की निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम खबरें भी तेजी से वायरल होती हैं, हकीकत की पड़ताल करने पर वह अफवाह साबित होती हैं। कुछ एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह कई बार वायरल हुई हैं, जिन पर उनका गुस्सा फूटा है...आइए जानते हैं...
B-Town: खूब उड़ी इन एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की झूठी अफवाह, किसी ने किया खारिज तो किसी ने जताया गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की अफवाह कई बार उड़ी है। एक बार एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इसका खंडन किया था। करीना कपूर ने अपनी वायरल फोटो और प्रेग्नेंसी की खबर को एक इंस्टा पोस्ट से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह पास्ता और वाइन का असर है। एक बातचीत के दौरान भी करीना ने कहा था, 'वो फोटो एडिट की गई थी। मेरा पेट वैसा दिख रहा था और मैंने सोचा हे भगवान ये क्या है? शायद यह वाइन और पास्ता की वजह से हुआ है। मुझे क्या पता? मैं 40 दिन के वेकेशन पर गई थी। मुझे कोई आइडिया नहीं है। मैं भूल चुकी थी कि मैंने कितने पिज्जा खा लिये हैं। मुझे बस शांत होने की जरूरत थी'।
हाल ही में जेनेलिया डिसूजा की प्रेग्नेंसी की अफवाह भी तेजी से वायरल हुई। इसका खंडन खुद जेनेलिया के पति रितेश देशमुख ने किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने में कोई ऑब्जेक्शन नहीं होगा, लेकिन यह अफवाहें झूठी हैं। एक्टर ने लिखा, 'मुझे दो-तीन और होने पर कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन दुर्भाग्य से यह झूठ है।'
Jawan: 'जवान' के 'विक्रम राठौर' को नहीं पसंद हीरो का किरदार, बोले- मुझे फिल्मों में अक्सर...
कुछ वक्त पहले मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी जमकर वायरल हुई थीं। इन पर मलाइका ने तो गुस्सा जाहिर किया ही था, अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर जमकर फटकार लगाई थी। अर्जुन कपूर ने इस रिपोर्ट को देखते ही सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर किया था और यह साफ चेतावनी दी थी कि 'हमारे निजी जीवन से खिलवाड़ करने की हिम्मत मत करना'। इसके बाद एक इंटरव्यू में भी उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी और अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
Mrunal Thakur: 'आज मैं जहां हूं, अभिनय के प्रति अपनी भूख के कारण हूं', अपनी करियर यात्रा पर बोलीं मृणाल ठाकुर
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ी अफवाहों पर बात की थी। दीपिका ने यह साफ किया था कि वो अभी बच्चों के लिए तैयार नहीं। दीपिका ने कहा था कि उन्हें बच्चे बेशक चाहिए, लेकिन फिलहाल वो अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।
Ramya Krishnan: श्रीदेवी की एक ना से बदली बाहुबली की राजमाता शिवगामी की जिंदगी, ऐसे बन गईं सुपरस्टार