फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूयॉर्क की सड़क पर बच्चों की तरह लड़ पड़े अनुपम खेर, नीतू और ऋषि कपूर, वजह भी जान लें

Wed, 21 Aug 2019 03:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
anupam kher fight with neetu kapoor and rishi kapoor for paying cab fare
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। अब वो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और जल्द ही भारत लौटने वाले हैं । फिलहाल ऋषि पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में घूम-फिर रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर भी नीतू और ऋषि कपूर से मिले। लेकिन इस दौरान वो लड़ते नजर आए। अनुपम खेर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर इसका एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया है। 

anupam kher fight with neetu kapoor and rishi kapoor for paying cab fare
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter

इस वीडियो को शेयर कर अनुपम खेर ने बताया कि वो, ऋषि और नीतू न्यूयॉर्क में बच्चों की तरह लड़ पड़े । अब जरा वजह भी जान लीजिए । अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें तीनों एक कैब में बैठे नजर आ रहे हैं । कैब को चलाने वाला ड्राइवर बांग्लादेश का है । 

anupam kher fight with neetu kapoor and rishi kapoor for paying cab fare
Rishi Kapoor With Anupam Kher - फोटो : twitter

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा, 'फिल्ममेकर और प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना के यहां डिनर करने के बाद मैंने, ऋषि और नीतू ने कैब करने का सोचा । राइड के बाद हम तीनों कैब का पैसा देने के लिए बच्चों की तरह लड़ पड़े । इस बांग्लादेशी कैब ड्राइवर को पता नहीं है कि उसकी कार में कौन बैठा है ।'

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher fight with neetu kapoor and rishi kapoor for paying cab fare
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media

इस वीडियो में अनुपम खेर बार-बार 'कुछ भी हो सकता है' कह रहे हैं । वहीं कैब ड्राइवर से भी कहते हैं कि वो भी बोले- 'कुछ भी हो सकता है' । अनुपम खेर के कहने पर ड्राइवर ये बात बोलता भी है । अनुपम खेर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं । 

विज्ञापन
anupam kher fight with neetu kapoor and rishi kapoor for paying cab fare
anupam kher - फोटो : social media

बता दें कि हाल ही में न्यूयॉर्क में अनुपम खेर की दूसरी ऑटोबायोग्राफी "लेसंस लाइफ थॉट अननोइंग्ली" लॉन्च हुई थी । अनुपम खेर की इस किताब को उनके दोस्त ऋषि कपूर ने लॉन्च किया था। यहां नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आई थीं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed