फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiv Shastri Vs Shehzada: शहजादा से भिड़ने रिंग में उतरे शिव शास्त्री बलबोआ, मैरी कॉम ने शुरू किया मुकाबला

Fri, 20 Jan 2023 07:27 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 20 Jan 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Anupam kher film shiv shastri is going to release with kartik aaryan film shehzada on 10 february marry com
शिव शास्त्री और शहजादा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘आज हम ऐसे दौर में हैं जहां कई तरह का सिनेमा बन रहा है। अब कोई कलाकार किसी भी तरह की भूमिका निभा सकता है। वह दौड़ सकता है, पहाड़ों पर चढ़ सकता है और बॉक्सिंग कर सकता है।’ यह कहना है अनुपम खेर का। अनुपम खेर की नई फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' का पोस्टर शुक्रवार को मुंबई में मशहूर बॉक्स मैरी कॉम ने लांच लिया। अनुपम खेर ने इस मौके पर कहा कि मेरी यह फिल्म 10 फरवरी को कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के साथ रिलीज हो रही है इसलिए मेरी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। मेरी यही कोशिश है कि फिल्म को अधिक से अधिक से अधिक प्रमोट करूं। गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ भी रिलीज हो रही है।

Anupam kher film shiv shastri is going to release with kartik aaryan film shehzada on 10 february marry com
मैरी कॉम और अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैरी कॉम की बायोपिक को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन बायोपिक में गिना जाता है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का किरदार निभाया। वही मैरी कॉम फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' के पोस्टर लॉन्च पर पहुंची तो अनुपम खेर ने कहा, 'मुझे लगा कि फिल्म का पोस्टर किसी ऐसी शख्सियत से रिलीज करना चाहिए, जिसका बॉक्सिंग की दुनिया से नाता रहा हो। मैरी कॉम से बड़ी इंटरनेशनल स्टार और कौन हो सकती हैं? उनके अंदर बहुत ही सादगी है। मुझे लगता है जी आदमी खुलकर हंस सकता है, उसका दिल बहुत साफ होता है।’

यह भी पढ़ें: जैकलीन-नोरा के बाद इस एक्ट्रेस से जुड़े सुकेश के तार, एक मीटिंग के लिए लेती थी लाखों

Anupam kher film shiv shastri is going to release with kartik aaryan film shehzada on 10 february marry com
मैरी कॉम और अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' के बारे में अनुपम खेर ने कहा, 'यह फिल्म बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर भले ही है लेकिन इस फिल्म में जो किरदार निभा रहा हूं, वह बॉक्सर का नहीं, बल्कि बॉक्सिंग से प्रभावित है। चोट लगने के बावजूद वह मेरे निवेदन पर यहां आई। जब कि आज उनको फिजियोथैरेपिस्ट से मिलना था।’ वहीं मैरी कॉम से जब ये पूछा गया कि अगर उनको किसी फिल्म में एक्टिंग करने का ऑफर मिले तो क्या वह करेंगी? मैरी कॉम ने कहा, 'मुझे एक्टिंग नहीं आती है इसलिए एक्टिंग नहीं कर सकती। एक बार मैंने एक एड फिल्म की थी। उसकी शूटिंग के दौरान कई बार रीटेक  हुआ तो मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं निर्देशक पर भड़क गई। हमारे पेशे में रीटेक  का चांस नहीं होता है, इसलिए जब एड फिल्म की शूटिंग के दौरान बार बार रीटेक हो रहा था, तो मैं बहुत परेशान हो रही थी।'

यह भी पढ़ें: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam kher film shiv shastri is going to release with kartik aaryan film shehzada on 10 february marry com
मैरी कॉम और अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'शिव शास्त्री बलबोआ' दो अजनबियों की कहानी है जो अमेरिका में मिलते हैं। अनुपम खेर के मुताबिक, 'यह बहुत ही प्रेरणादायक फिल्म है, 'ऊंचाई' के बाद एक बार फिर नीना गुप्ता के साथ इस फिल्म में काम करने का मौका मिला है। काफी लंबे समय के बाद जुगल हंसराज की इस फिल्म के जरिए वापसी हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अजयन वेणुगोपालन ने किया है जो इससे पहले 'मेट्रो पार्क' सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में नरगिस फाखरी भी खास किरदार निभा रही हैं।’

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे अभिषेक कपूर? एक्शन-एडवेंचर फिल्म में आएंगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed