अनुपम खेर के फैंस उस वक्त परेशान हो गए थे जब पता चला था कि उनके परिवार के कई सदस्य कोविड 19 पॉजिटिव निकले हैं। अनुपम खेर की मां दुलारी देवी, भाई राजू, भाभी और भतीजी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी मां मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। जबकि परिवार के बाकी सदस्य होम क्वारंटीन थे। अब अभिनेता ने एक ट्वीट के द्वारा बताया है कि उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
कोरोना को मात देकर घर लौटीं अनुपम खेर की मां, अभिनेता ने बताया अब कैसी है तबीयत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के एक दिन बाद ही पता चला कि अनुपम खेर के परिवार के सदस्य भी कोरोना की चपेट में हैं। राहत की बात है कि अनुपम खेर की मां कोरोना को मात देकर सही सलामत घर लौट आई हैं।
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया। जिसमें वो अस्पताल के अंदर अपनी मां को लेने पहुंचते हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा- 'ये वीडियो उस दिन का है जिस दिन माता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा था। मुझे वक्त से पहले आया देखकर जब उन्होंने मुझे ‘पागल’ कहा तो मैं समझ गया कि वह ठीक हो रही हैं। मां को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में वक्त लगेगा। पर आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'
ये वीडियो उस दिन का है जिस दिन माता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा था।मुझे वक़्त से पहले आया देखकर जब उसने मुझे ‘पागल’ कहा तो मैं समझ गया कि वह ठीक हो रही है😂माँ को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में वक़्त लगेगा।पर आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।टच वुड #DulariRocks 🙏 pic.twitter.com/BXXK7f0Tdz
परिवार के सदस्यों को कोरोना होने के बाद अनुपम खेर ने अपना भी टेस्ट कराया था। उनका कोविड 19 टेस्ट निगेटिव निकला। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुपम खेर अपने परिवार के बारे में लगातार हेल्थ अपडेट दे रहे थे।
मां के ठीक होने पर अनुपम खेर ने अपने सभी चाहने वालों को शुक्रिया किया है। अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर लिखते हैं कि 'कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करिए। उन्होंने आप सभी को ढेर सारा प्यार भेजा है।'
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on